
ग्वालियर में एक भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामी के साथ गैंगरेप किया है। गैंगरेप से पहले मामी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। मामी के न्यूड पिक्चर, VIDEO भी शूट किए। इसके बाद भांजा मामी को VIDEO वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
घटना 31 दिसंबर की शाम ग्वालियर के हनुमान नगर गोला मंदिर की है। रविवार को आरोपियों ने फिर मामी को अपने रूम पर बुलाया। मामी ने विरोध किया तो उन्होंने उसका न्यूड VIDEO मामा के मोबाइल पर सेंड कर दिया। वीडियो सामने आते ही महिला अपने पति के साथ गोला का मंदिर थाना पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला यह है
टीकमगढ़ निवासी 21 वर्षीय कविता (बदला हुआ नाम) अपने पति के साथ ग्वालियर के गोला का मंदिर स्थित हनुमान नगर में किराए पर रहती है। कविता का पति पास ही एक मल्टी में मजदूरी करता है। यहीं कुछ दूरी पर महिला का भांजा रहता है।
31 दिसंबर की शाम भांजे ने अपनी मामी को फोन कर घर पर कुछ जरुरी काम होने पर आने के लिए कहा। जब महिला, भांजे के घर पहुंची तो वहां भांजे का दोस्त आकाश माहौर भी था। दोनों ने मामी को पानी पीने के लिए दिया। उसके बाद वह नींद में जाने लगी। इसी समय भांजे और उसके दोस्त ने मामी के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं उसके बिना कपड़ों के VIDEO भी बना लिए।
घटना के बाद दोनों आरोपियों ने धमकाया कि किसी से कुछ कहा तो VIDEO वायरल कर देंगे और कट्टा से तेरे पति को गोली मार देंगे। इसके बाद डरी सहमी महिला अपने घर लौट आई। लेकिन आरोपी भांजा उसे ब्लैकमेल करने लगा। 9 जनवरी को आरोपी ने कॉल कर महिला को फिर अपने घर आने और उससे संबंध बनाने के लिए कहा। महिला ने भांजे की इस हरकत का विरोध किया।
मामा के मोबाइल पर भेज दिया VIDEO
जब मामी ने भांजे की हरकत का विरोध किया तो भांजे ने मामी का रेप के समय बनाया न्यूड VIDEO रविवार को मामा के मोबाइल पर भेज दिया। महिला के पति ने घर पहुंचते ही उससे विवाद शुरू कर दिया। तब महिला ने पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद दोनों गोला का मंदिर थाना पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई।
पुलिस ने तत्काल गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में टीआई विनय शर्मा ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
