
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा को काले झंडे दिखाने वाले 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.
दरअसल, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शनिवार को इंदौर में अन्न उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं. जहां वे भंवरकुआ इलाके के इंद्रपुरी में बीजेपी नेता मधु वर्मा से भेंटे करने पहुंचे थे. इस दौरान वहां बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके विरोध के लिए इकट्ठा हुए थे.
इस दौरान गृहमंत्री एवं इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा को कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाने की फिराक में थे. हालांकि इससे पहले ही कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर पुलिस ने 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है.
