32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

किसान पार्टी का गौरव और उसकी उन्नति पार्टी तथा सरकार की प्राथमिकता-प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह

 

किसान मोर्चा द्वारा विशाल कार्यक्रम आयोजित 

सीधी । किसान देश का गौरव ,पार्टी का समान है ।भाजपा विचारधारा का युद्ध लड गई है ।जब भारत सोने की चिड़िया और विश्व गुरु था, तब खेती हमारा प्रमुख व्यवसाय था ,किंतु काग्रेस के नेहरु – गांधी खानदान ने खेती और किसान दोनों को नष्ट करने के लिए पंचवर्षीय योजनाएं बनाई । किसानी को दोयम दर्जा दिया। जिसके कारण हमारी कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था चौपट हो गई।

 उक्त आशय के विचार भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने वाणभट्ट और बीरबल की तपो भूमि को नमन करते हुए स्थानीय मानस भवन  में हजारों किसानो को संबोधित करते हुए कहीं ।

दर्शन शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि अब किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता ,जबकि हमारे यहां खेती को उच्च दर्जा मिला था और नौकरी को तुच्छ माना जाता था। किंतु कांग्रेस की सरकारों ने देश के किसानों को नौकर बनाकर रख दिया ।आज हर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेती को फायदे का धंधा बनाकर ,किसानों की आय को दुगनी करने के मिशन में जुटे हुए हैं ।हम नौकर नहीं, मालिक बनाना चाहते हैं तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। किसानों के कल्याण के लिए समर्पित प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा और अंत्योदय हमारा लक्ष्य है। नेहरु गांधी की कांग्रेस की नीतियों की भर्तसना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कह कहां की अब 1947 और 1962 का भारत नहीं है ।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 20 21 का भारत है ।यह आंख दिखाने वालों की आंख निकालना और छेड़ने वालों को घर में घर घुसकर मारना जानता है। बड़ी आक्रामक सैली में लगातार विपक्षियों कांग्रेस और अन्य पर प्रहार करने के कारण श्री चौधरी ने खूब तालियां बटोरी। वही बीच बीच में काव्य पाठ ने और चार चांद लगाया। कार्यकर्ताओं में थारी जोश और उत्साह देखा गया। मानस भवन भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान के नारों से गुंजरता रहा। श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा की खूब तारीफ की। श्री चौधरी ने किसानों की कल्याण की, पार्टी कार्यकर्ताओं को शपथ भी दिलाई ।

किसानों का उत्थान और सम्मान भाजपा के साथ -इंद्र शरण

भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का  अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने खिलजी द्वारा स्थापित मंडी व्यवस्था को समाप्त कर किसानों को आजादी देने का कार्य किया है। जिसके कारण बिचौलिया और दलाल गिड गिडा रहे हैं। धन है मोदी जी जिन्होंने किसानों के कल्याण और हितो को ध्यान में रखा। किसान का उत्थान और सम्मान भाजपा में निहित है ।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान ने अतिथियों के स्वागत उपरांत अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया और शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के संयोजक पुष्पराज सिंह चंदेल भैइन के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गई और हल देकर अतिथियों का सम्मान किया गया । के के तिवारी, मुनिराज विश्वकर्मा एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मोतीलाल पटेल ने किया ।आभार प्रदर्शन भाजपा नेता पुष्पराज सिंह चंदेल ने किया। महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम सोनिया से द्वारा अतिथियो के हाथों कन्या पूजन करके बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता भी निवास करते हैं। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा भारत माता की पूजा, दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया । मोर्चा के साथियों द्वारा मंंचासिन अतिथियों का हल्दी चंदन एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। बाद में  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी मीडिया से रुबरु हुुए।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलेश्वर सिंह चौहान, यदुनाथ सिंह चौहान, के के तिवारी, अंजू पाठक,डा  विक्रम सिंह चौहान,  रविचन्द सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अनिल पांडे, विवेक कोल, अशोक पटेल, अखिलेश पांडे, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुसराम, अभिलाष पांडेय, ज्योति कुशवाह,रमेश गुप्ता ,सुरेंद्र मणि दुबे, धर्मेंद्र सिंह परिहार, विश्व वन्धुधर द्विवेदी, सुधीर शुक्ला,विनय सिंह चौहान,  नरेंद्र सिंह चंदेल, रामप्रसाद बैश्य, विष्णु पटेल, पुनीत नारायण शुक्ला, सरस्वती बहेलिया, शिवदान साकेत, बाबूलाल कुशवाहा, धर्मेंद्र शुक्ला, मोहम्मद कलाम ,रामसुंदर जैसवाल, रजनीश शुक्ला, आनंद बिहारी मिश्रा, गजेंद्र सिंह, संजय सिंह चौहान, अरविंद दुबे, प्रदीप शुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे ,रामनरेश मिश्रा, संतोष पाठक ,दानवेन्द्र शुक्ला, मनीला सिंह, रन्नू साकेत, चित्र भांन गुप्ता, चंद्रपाल उइके, राकेश मौर्य, मनोज सिंह, उमा शंकर यादव, बालेन्द्र कुशवाहा, महावीर मिश्रा, संतोष सिंह, मुन्ना द्विवेदी, हीरा लाल कोरी, अशोक पटेल, राजकुमार चतुर्वेदी, दिनेश गुप्ता, अखिल सिंह, विवेक सिंह चौहान, अजीत सिंह चंदेल लल्ला , मनोज तिवारी, निशांत मिश्रा, गंगा प्रसाद शुक्ला, अजय चौबे,  निशा सिंह, संदीप सिंह गहरवार, मीनाक्षी मिश्रा, देवेंद्र द्विवेदी, नरेंद्र गौतम, अमर सिंह, रमेश सिंह, राजकुमार चतुर्वेदी, डॉ वैधनाथ जैस्वाल, गोविंद पांडे ,महावीर मिश्रा, महेंद्र यादव, कौशलेंद्र सिंह, राजकुमार पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी मात्रा में किसान भाइयों के साथ साथ मीडिया कर्मी उपस्थित रहे ।

Related posts

घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपीगण की जमानत निरस्त कर जेल भेजा

MP SIDHI NEWS TEAM

आज MP में मनेगा अन्न उत्सव, PM मोदी करेंगे संबोधित

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामले में सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!