18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

खेत पर सोने गया युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकी मिली लाश, परिवार वालों ने जताई हत्या की आशंका

जिले के पिपराव चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के ग्राम सरदा में एक 37 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मिली जानकारी
के अनुसार वह युवक अपने खेत पर सोने के लिए गया था, क्योंकि खेत में उस समय पानी लगाया हुआ था। किस कारणों से उसने फांसी लगाई अभी तक यह पता नहीं चल पाया है।

पूरा मामला

घटना सोमवार की देर रात्रि का बताया जा रहा है। सोमवार देर रात के समय युवक अपने घर से खाना खाकर खेत की तरफ निकला था। खेत में पानी लगा हुआ था, जहां वह सिंचाई का कार्य कर रहा था। रात में उसे वही सोना था, इसलिए परिवार जन उसके पास नहीं गए। वह सुबह घर नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी खोज के लिए खेत की तरफ गए। वह खेत की तरफ पहुंचे, तो एक पेड़ पर उसका लटकता हुआ शव दिखाई दिया। युवक की पहचान सरदा निवासी कमलेश विश्वकर्मा पिता अमर प्रसाद विश्वकर्मा का शव कटहल के पेड़ फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

युवक की मां ने जानकारी देते हुए बताया है कि घर में ना कोई लड़ाई हुआ था और ना ही कोई झगड़ा हुआ था। मेरा बेटा इस कदर खेत में जाकर फांसी नहीं लगा सकता है। संभवत उसे किसी ने मार कर फांसी के फंदे में झूला दिया है। ग्रामीणों ने पिपराव पुलिस को सूचना दी, जहां पर ग्राम पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना के कार्य में जुट चुकी है। अभी तक युवक ने किस लिए फांसी लगाई उसका कारण का पता नहीं
चल पाया है।

Related posts

ज्ञान सिंह जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष नियुक्त

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रसर, सीधी विधानसभा में 3 अरब से ज्यादा के कार्य हैं संचालित – केदारनाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

पहले देश ने देखा, अब दुनिया भी मानेगी ‘मोदी है तो मुमकिन है’ -सांसद रीती 

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!