22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कांग्रेस पार्टी द्वारा सभी विद्युत वितरण केंद्रों पर धरना देकर ज्ञापन सौंपा गया

सीधी । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा आज बिजली की समस्या को लेकर सीधी जिले के सभी विद्युत वितरण केंद्रों पर धरना देकर ज्ञापन सौंपा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा के मार्गदर्शन पर सीधी जिले की चारों विधानसभाओं के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्युत वितरण केंद्रों पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा धरना देकर ज्ञापन सौंपा गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण केंद्र हनुमानगढ़ में ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री भानु पांडे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। वही डीसी चुरहट में रामविलास पटेल।डीसी पटपरा में आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह एवं प्रदीप द्विवेदी, शिवनारायण सिंह शंखू, वही विद्युत वितरण केंद्र चुरहट डीसी में कमलेश्वर सिंह,बैजनाथ सिंह,कमलेंद्र सिंह डब्बू,विजय सिंह,रामपुर नैकिन में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ महेंद्र तिवारी,बघबार में प्रकाश परिहार,नीलम सिंह एवं अशोक सिंह ।विद्युत वितरण केंद्र खड्डी में वरिष्ठ नेता विष्णु बहादुर सिंह एवं किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीश मिश्रा के नेतृत्व में धरना देकर ज्ञापन सौंपा गया है।वही डीसी सेमरिया में ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट,विनोद विश्वकर्मा,आनंद मंगल सिंह के नेतृत्व में धरना देकर ज्ञापन सौंपा गया ।

विद्युत वितरण केंद्र निबुहा में ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर सिंह एवं रविनाथ गोस्वामी ।सिहावल में ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह ,रमेश पटेल। मझौली में प्रदीप दीक्षित,विद्युत वितरण केंद्र मड़वास में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष तिवारी, महुआ गांव एवं निवास में पूर्व विधायक तिलक राज सिंह एवं पूर्व प्रत्याशी कमलेश सिंह के नेतृत्व में धरना देकर ज्ञापन सौंपा गया है । डीसी सराय में ब्लॉक अध्यक्ष हंस लाल यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।इस दौरान विद्युत वितरण केंद्र में कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

Mp शिक्षा विभाग में 14 लाख से अधिक का गबन 9 लोगो के विरुद्ध दर्ज किया गया एफआईआर

VIKASH KUMAR DWIVEDI

नशा करके ऑटो चलाते हुए पकड़े जाने पर आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही ₹10000 के अर्थदंड की सजा……

MP SIDHI NEWS TEAM

जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड का हुआ उद्घाटन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!