22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

प्रदेश महामंत्री की उपस्थिति में भाजपा के सेवा कार्यो से प्रभावित होकर बसपा प्रत्याशी रहे विवेक कोल ने थामा भाजपा का दामन , समर्थकों में खुशी

सीधी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा कार्यों, रीति- नीति से प्रभावित होकर चुरहट विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे विवेक कोल ने हजारों साथियों के साथ प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से व्यापार की मास्टर डिग्री हासिल करने के पश्चात राजनीति के माध्यम से समाज सेवा करने वाले श्री कोल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित भाई साह, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी और पार्टी से प्रभावित होकर मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया हूं। इस हेतु में विशेष रुप से प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक श्री तिवारी, जिलाध्यक्ष श्री चौहान का विशेष रुप से आभार व्यक्त करता हूं। प्रदेश महामंत्री चुरहट विधायक श्री तिवारी ने अनुसूचित जन जाति के नेता श्री कोल का पार्टी की पट्टी का पहनाकर स्वागत करते हुए यह उम्मीद जाहिर की कि श्री कोल के पार्टी में शामिल होने से पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। वही भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने पूर्व बीएसपी प्रत्याशी श्री कोल का अभिनंदन उनके साथियों सहित पार्टी में स्वागत किया। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए श्री कोल के साथ उनके साथी भोले प्रसाद यादव को भी सदस्यता प्रदान की गई तथा इनके अन्य साथियों को सामूहिक रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष ने सदस्य प्रदान की । कोरोना समाप्त होने के पश्चात भव्य कार्यक्रम में इनके हजारों साथियों को प्रत्यक्ष रुप से सदस्यता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा बिक्रम सिंह चौहान, जिला महामंत्री डा देवेन्द्र त्रिपाठी, मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे । 

Related posts

एक साथ उठी 8 अर्थियां: गांव के किसी भी घर में नहीं जला चूल्हा

MP SIDHI NEWS TEAM

भ्रष्टाचार का एक अनोखा मामला : शाम तक बनी सड़क सुबह में गायब हो गई, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

MP SIDHI NEWS TEAM

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस का विशाल जन आंदोलन 21 अक्टूबर को – पंकज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!