29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड का हुआ उद्घाटन

जिला अस्पताल में 8 बिस्तरीय पोस्ट कोविड वार्ड का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन करते हुए डॉ० बी.एल. मिश्रा CMHO सीधी साथ मे डॉ० एस. बी. खरे सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय सीधी , डॉ० डी. के. द्विवेदी वरिष्ठ मेडिकल विशेषज्ञ, डॉ० आई. जे. गुप्ता जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ० लक्ष्मण पटेल आर. एम. ओ. नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय सीधी , डॉ० अविनाश जॉन मेडिकल विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय सीधी, विष्णु प्रताप सिंह जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबन्धक सीधी, अशफाक अहमद जिला छय समन्वयक, मानवती पटेल सिस्टर इंचार्ज पोस्ट कोविड वार्ड, एवं जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे l

खबर यह भी है👉👉 मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा मौका : 5000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन, ऐसे करें आवेदन

खबर यह भी है👉👉 डबल मर्डर से सनसनी: जमीन विवाद में दो भाइयों की हत्या, मां घायल

उन्होंने बताया कि कोविड पाजिटिव मरीज पूर्ण रूपेण स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज होने के बाद जब घर चले जाते है तो उसके बाद उनके शरीर में कई अन्य समस्याएं उतपन्न होती है जिनके उपचार हेतु पोस्ट कोविड वार्ड बनाया गया है। जिसमे मरीज को भर्ती कर आवश्यक उपचार सुविधाएं प्रदाय की जावेंगी। पोस्ट कोविड वार्ड के नोडल अधिकारी के रूप में डॉ० डी. के. द्विवेदी वरिष्ठ मेडिकल स्पेशलिस्ट को नामित किया गया है। सिस्टर इन चार्ज के रूप में मानवती पटेल स्टाफ नर्स अपनी सेवाएं प्रदाय करेंगी। सामाजिक न्याय विभाग से फिजियोथेरेपिस्ट दीपक त्रिपाठी अपनी सेवाएं प्रदाय करेंगे। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ० स्वाति सिंह डेंटिस्ट अपनी सेवाएं देंगी, एन एच एम अंतर्गत कार्यरत योग प्रशिक्षक अपनी आवश्यक सेवाएं प्रदाय करेंगे।

Related posts

दो विक्रेताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्य से किया गया पृथक

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विनम्र अपील : विचलित होकर जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न करें इससे भाजपा को मौका मिलेगा और कांग्रेस का नुकसान होगा-अजय सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

मजदूर से लूटपाट एवम मारपीट करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार, पहुंचाया जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

कोतवाली पुलिस ने खनिज संपदा का अवैध रूप से परिवहन करने वाले आरोपी की किया गिरफ्तर - MP Sidhi News June 4, 2021 at 9:05 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड वार्ड का … […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!