28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

Mp शिक्षा विभाग में 14 लाख से अधिक का गबन 9 लोगो के विरुद्ध दर्ज किया गया एफआईआर

सीधी. MP शिक्षा विभाग में फिर से बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। इस भ्रष्टाचार में 14 लाख से अधिक का गबन का मामला सामने आा है। इसमें 9 लोगों के विरुद्द मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने दर्ज किया है।घटना के संबंध में ईओडब्ल्यू एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया है कि एसएसआईपीएस कॉलेज सीधी में पोस्ट मैट्रिक पाठ्यक्रम में 89 छात्रों को अध्ययनरत बताया गया था। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सीधी और नोडल प्राचार्य शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली जिला सीधी के साथ मिली भगत कर राकेश प्रताप सिंह ने छात्रवृत्ति की राशि (2.67 लाख रुपये) व शिक्षण शुल्क (11.56 लाख रुपये) अपने बैंक खाते में आहरित कर ली गई। आरोपी राकेश प्रताप सिंह ने अभिनव पहल सामाजिक एवं शिक्षण समिति सीधी के नाम से खाता खुलवाया गया और छात्रवृत्ति व शिक्षण शुल्क की कुल राशि 14.23 लाख का गबन किया गया।
ऐसे में ईओडब्ल्यू रीवा ने एसएसआईपीएस कॉलेज सीधी के संचालक राकेश प्रताप सिंह सहित 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इस मामले में तत्कालीन सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग एलआर मीणा को भी आरोपी बनाया गया है। वर्ष 2013-14 में इस कॉलेज में दर्ज छात्रों के नामों की जांच मे पाया गया कि लगभग सभी के फर्जी एडमीशन दिखाए गए हैं।

Related posts

खाद्यान्न उठाव एवं भंडारण में लापरवाही पर जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

अच्छे से अच्छा सोचें और बुरे से बुरे हालात के लिए रहें तैयार, बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों को चेतावनी ….

MP SIDHI NEWS TEAM

घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपीगण की जमानत निरस्त कर जेल भेजा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!