27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कांग्रेस पार्टी ने नगर पालिका का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, भाजपा सरकार में गरीबों की नहीं हो रही है सुनवाई -रुद्र प्रताप सिंह बाबा

नगर पालिका क्षेत्र सीधी के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में व्यापक पैमाने पर व्याप्त जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा के अगुवाई में नगर पालिका सीधी का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर 20 सूत्रीय ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी का पूर्व निर्धारित आंदोलन आज पार्किंग स्थल गांधी चौराहा में प्रारंभ हुआ जहां पर विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका प्रशासन की अनियमितता एवं भ्रष्टाचार पर जमकर प्रहार किया गया वही प्रदेश की गरीब विरोधी एवं लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला गया। हजारों की संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता एवं नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के निवासी कांग्रेस का झंडा बैनर लेकर नगर पालिका प्रशासन एवं शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी चौक कार्यक्रम स्थल से नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर नगर पालिका परिसर में प्रवेश कर धरने पर बैठ गए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह बाबा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करके भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से गरीबों ,महिलाओं एवं हरिजन आदिवासियों पर अत्याचार शोषण एवं अपराधिक घटनाएं बढ़ गई है ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में यही प्रशासन गरीबों की बातें सुनता था ।शहर की साफ सफाई सहित निर्माण कार्य बड़ी तेजी से चल रहे थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई ।अधिकारी कर्मचारी निरंकुश होकर जानता के हितो की अनदेखी करने लगे। प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से बेलगाम हो गई ।अधिकारी कर्मचारी सत्ताधारी दल के नेताओं के आगे पीछे चक्कर लगाने लगे‌। नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं पर नगर पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण आज समूचे 24 वार्डों में समस्याओं का अंबार लग गया है। नाली की साफ-सफाई बरसात में पीने की पानी की समस्या के साथ ही तमाम रोड नाली एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं शहर वासियों को नहीं मिल पा रही हैं । बड़ी मात्रा में गरीबों का खाद्यान्न पर्ची से नाम काटा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राशन कार्ड खाद्यान्न पर्ची वितरित करवा रहा है जो पूरी तरह से असंवैधानिक अनुचित है। उन्होंने कहा कि कई बार नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया था लेकिन कोई निराकरण न होने के कारण आज जिले की जनता आंदोलन करने को विवश हो गई है।

एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन -ज्ञान सिंह

धरना को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि आज नगर पालिका क्षेत्र सीधी की जो दुर्दशा है उसकी जिम्मेदार नगर पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन के साथ-साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार भी है ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नगरी निकाय को वसूली एवं लूट का अखाड़ा बना दिया है ‌।इसीलिए बरसों बीत जाने के बाद भी नगरी निकाय के चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रशासक बैठाकर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अधिकार छीन रही है ।उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय में निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता से चुनकर आते हैं तो जनता के प्रति उनकी जवाबदेही रहती है लेकिन भाजपा सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से नगरी निकाय पर कब्जा करके जनता के टैक्स पर डाका डाल रही है। प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह ने कहा कि यदि 1 हफ्ते के अंदर नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी वृहद आंदोलन करेगी जिसकी जवाबदारी नगर पालिका एवं जिला प्रशासन की होगी। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने किया।आंदोलन को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान , नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ,महामंत्री विनोद मिश्रा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बसंती देवी कोल,महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह,महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष ममता सिंह, शीला रानी साकेत,मेनका प्रभात सिंह ,संदीप उपाध्याय दादू, बृजेंद्र मणि अवधिया,भूपेंद्र सिंह महेंद्र ,जय सिंह ,भैया लाल गुप्ता,राजेश कुमार कचेर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदोरिया,दान बहादुर सिंह,नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,जिला महामंत्री राजकुमार सिंह,जिला कांग्रेस आईटी एवं सोसल मीडिया सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह श्री रामा मिश्रा,आनंद मंगल सिंह ,गेंद लाल कोल ,दिलीप सितानी ,अशोक कोरी,अरविंद तिवारी संकट,विनोद विश्वकर्मा,धीरेश सिंह,अखंड प्रताप सिंह, संतोष जयसवाल, गोविंद गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव,सोनिया गुप्ता, प्रवेश सिंह ,गौरी साकेत ,राम लाल वर्मा,बाबू खान,आकाश राज पांडे ,हारून मंसूरी ,माधुरी सिंह,पुष्पा सिंह बघेल, मनमोहन सिंह,योगेंद्र सिंह साहबबू, दशरथ केवट ,कमलेश सिंह करचूली, अब्दुल समद,अब्दुल मजीद खान , जानआलम खान,दिनेश पाठक, प्रिंस सिंह परिहार,रजनीश श्रीवास्तव,अजीत सिंह छुहिया ,जय बहादुर सिंह,पुष्पेंद्र पाठक ,देवेंद्र मिश्रा,राम विशाल गुप्ता,उमा प्रताप सिंह,शिवनारायण सिंह शंखू,विकास साहू ,अरुण सिंह चिंटू,संजय सिंह,दिग्विजय सिंह राहुल,आईटी सेल भूपेंद्र सिंह,राहुल सिंह,शिवेंद्र सिंह,प्रेमलाल पनिका,रविनाथ गोस्वामी,उत्सव सिंह टिंकू ,मनोज सिंह,पंकज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में आमजन एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी ने कोविड-19 गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया।

Related posts

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 20 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में आज 3 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेताप्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री ने दी श्रद्धांजली जिला कांग्रेस कमेटी ने भी ब्यक्त किया दुख

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण ने घोषित की जिला कार्यसमिति , मना जश्न, हुईं आतिशबाजी संगठन विस्तार के लिए जी जान से मेहनत करें – इन्द्र शरण

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!