29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

स्वयंसेवी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में निभायें सक्रिय भागीदारी- कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

जिले में सोमवार 21 जून से प्रारंभ हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान में स्वयंसेवी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों को भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने स्वयंसेवी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई बैठक में कहा कि राज्य शासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से शुरू किये जा रहे इस महाअभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना के टीके लग सकें यह सभी का लक्ष्य होना चाहिए। टीकाकरण से ही सभी के जीवन की सुरक्षा संभव हो सकेगी।

कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जन-जागरूकता पैदा करने तथा लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन लगाने लोगों को दूर तक न जाना पड़े इसके लिए प्रत्येक ग्रामपंचायत तथा शहर के विभिन्न क्षेत्र में वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किये जा रहे हैं। कलेक्टर ने ऐसे क्षेत्रों के निवासियों को इन केन्द्रों पर जाकर वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह स्वयंसेवी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों से किया।

कलेक्टर ने बैठक में स्वयंसेवी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों से सुझाव भी लिये। उन्होंने कहा कि वे ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर लें जहां बड़ी संख्या में लोगों को कोरोना के टीके लगाये जाने हैं ताकि वहां भी वैक्सीनेशन केन्द्र स्थापित किये जा सकें।

Related posts

भारत स्काउट एवं गाइड ने कन्या विद्यालय में आयोजित किए विविध कार्यक्रम

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा से रानी कमलापति साप्ताहिक ट्रेन को विस अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी, प्रत्येक श​निवार को जाएगी भोपाल

MP SIDHI NEWS TEAM

सुप्रीम कोर्ट में बेनकाब हुई बीजेपी, अब तुरंत कराये जाएं पंचायत के चुनाव: कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!