25.6 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

जिले में 16 मई तक पूर्ण लॉकडाउन बढ़ाने का लिया गया निर्णय,30 मई तक शादी व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों पर लगी रोंक

1.आज से पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा किल कोरोना अभियान।

2.संक्रमितों की शीघ्र पहचान कर कोरोना को करेंगें जड़ से समाप्त।

3.पूर्ण लॉक डाउन को 16 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

4.15 मई तक मनरेगा अंतर्गत सभी कार्यों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिला क्राइसिंस मैनेजमेंट सदस्यों से चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक आमले सहित प्रदेश के नागरिकों से आहवान किया कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में पूरी ऊर्जा और ताकत से लड़े। कोरेना को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहें हैं, लेकिन इसमें समाज को भी साथ में खड़ा होना होगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को रोकने के लिए ग्राम स्तर की क्राइसिंस मैनेजमेंट टीम को सक्रिय करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से किल कोरोना अभियान चलाया जायेगा जिसमें सर्वे टीमों द्वारा घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कोरोना संक्रमितों की पहचान की जायेगी तथा तत्काल दवाई प्रदाय कर उपचार प्रारंभ किया जायेगा। जिसके लिए प्रत्येक ग्राम में दो टीमें कार्य करेंगी। एक टीम द्वारा सर्वे का काम कर संक्रमितों की पहचान की जायेगी तथा दूसरी टीम द्वारा उन संक्रमितों की विधिवत जांच, होम क्वारेंटाइन करने तथा दवाइयों का वितरण किया जायेगा।

वीडियों कांफ्रेसिंग के बाद जिला क्राइसेस मैनेजमेंट समिति द्वारा जिले में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की गयी तथा पूर्ण लॉक डाउन को 16 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही ऐसे गांव जहां कोरोना संक्रमित हैं वहॉ 15 मई तक मनरेगा अंतर्गत सभी कार्यों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। शेष ग्रामों में पूरी सावधानी रखते हुए मनरेगा के कार्य जारी रखे जा सकेंगें। सभी सदस्यों द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कड़े एवं प्रभावी कदमों को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की गयी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिला क्राइसिंस मैनेजमेंट सदस्यों से चर्चा की गयी। सीधी में एनआईसी के माध्यम से कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, सीएमएचओ डॉ. बीएल मिश्रा, सीएमओ नगर पालिका सीधी कमला कोल, गणमान्य नागरिकों पुष्पराज सिंह, सुरेश सिंह, कमल कामदार द्वारा सहभागिता की गयी।

Related posts

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला,जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM

24 घंटे के अंदर पिता के हत्यारे बेटे को पहुचाया सलाखों के पीछे

MP SIDHI NEWS TEAM

सभी के सहयोग से कोरोना हारेगा मध्यप्रदेश जीतेगा,घर पर ही मनाएँ आगामी त्यौहार-मुख्यमंत्री

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!