25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

छतरपुर के महाराजा कालेज को ख़त्म करने की साजिश, सौ साल पुरानी धरोहर को सहेजने के बजाय मिटा रही है शिवराज सरकार, कालेज का विश्वविद्यालय में संविलियन का कोई औचित्य नहीं -अजयसिंह

सीधी 15 सितम्बर, 2021 पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने छतरपुर के सौ साल से भी ज्यादा पुराने महाराजा कालेज का महाराज छत्रसाल विश्वविद्यालय में संविलियन किये जाने के सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया है| सिंह ने कहा कि महाराजा कालेज का ऐतिहासिक महत्त्व है और बुंदेलखंड में शिक्षा के क्षेत्र में इसकी एक अलग पहचान है| उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि सरकार इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने और इसकी समृद्ध परम्परा को आगे बढ़ाने के बजाय इसका अस्तित्व मिटाने पर उतारू हो गई है| उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राज्य मंत्रिमंडल ने छतरपुर के महाराजा कालेज का अस्तित्व समाप्त कर उसका महाराज छत्रसाल विश्वविद्यालय में संविलियन करने का निर्णय लिया है| सरकार के इस फैसले का छतरपुर और पूरे बुंदेलखंड में भारी विरोध हो रहा है| अजयसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने नौ साल पहले छतरपुर में विश्वविद्यालय खोलने का छलावा किया है| आज तक इस विश्वविद्यालय के लिए कोई राशि नहीं दी गई जबकि विश्वविद्यालय के लिए जमीन आवंटित है लेकिन उस पर अब तक कोई निर्माण कार्य नहीं किया गया| अब छत्रसाल कालेज का अस्तित्व ख़त्म करके विश्वविद्यालय चलाने की योजना बनाई गई है| जबकि होना यह चाहिए था कि राज्य सरकार यू.जी.सी. की योजनाओं के अंतर्गत फंड लेकर विश्वविद्यालय का स्वयं का भव्य भवन निर्मित करती| सिंह ने कहा कि महाराजा कालेज इस क्षेत्र का पुराना शिक्षण संस्थान है जहाँ से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी देश विदेश में अच्छे पदों पर काम करके कालेज का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं| उनके बारे में जानकर यहाँ के युवा छात्र अपना बेहतरीन केरियर बनाने की प्रेरणा पाते हैं| उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से मांग की है इस ऐतिहासिक धरोहर की पहचान को बचाने के लिए महाराजा कालेज का विश्वविद्यालय में संविलियन किये जाने के फैसले को तत्काल निरस्त करें|

Related posts

50 वर्षीय व्यक्ति की मिली लाश,महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी में थे कार्यरत,करोंदिया में किराए से रह रहे थे

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट, आज 42 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 230 पार, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने से रोकने के लिए सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रखी जाएँ

MP SIDHI NEWS TEAM

 6000 पदों पर होगी कांस्टेबल भर्ती, बदलेगी रणनीति, इस महीने जारी होंगे नोटिफिकेशन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!