27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइमदागदार चेहरेमध्यप्रदेश

रिश्वत के बदले रेप : जमीन और मकान का नामांतरण करवाने की एवज में लूट ली इज्जत, FIR

भिंड। पटवारी ने एक महिला से जमीन और मकान का नामांतरण कराए जाने के बदले में रिश्वत की मांगी। जब महिला रिश्वत देने में असमर्थ हुई तो उसने इज्जत लूट ली। इसके बाद महिला पति के साथ पुन: कागजाें को लेने पहुंची तो उसे फिर से कोशिश की। इस पर महिला ने महिला थाना पहुंचकर FIR दर्ज करा दी। पटवारी के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज होते ही वह फरार हो गया।

जिले के मेहगांव के खेरिया तोर हल्का पर तैनात पटवारी पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक खेरिया तोर गांव की 25 वर्षीय विवाहिता ने महिला थाना आकर शिकायती आवेदन दिया कि उसके साथ रेप हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो गांव की अपनी जमीन व मकान का नामांतरण कराने के लिए 21 जुलाई को पटवारी संजय पावक के पास गई थी। इस समय संजय ने 5 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस दौरान पांच हजार रुपए न होने की बात कही। जब मैंने कहा कि मेरा पति कुछ कमाता नहीं है। ऐसे में पांच हजार रुपए देना मुश्किल है। इस पर पटवारी ने अकेला पाकर अजीब मांग रख दी। इसके बाद पटवारी संजय ने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

जमीन के कागज लेने गई तो फिर…

महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद 21 जुलाई को पुन: मैं अपने पति के साथ कागजों को लेने के लिए पटवारी के पास गई। तभी पटवारी ने किसी बहाने से मेरे पति को घर से बाहर पहुंचाया और मेरे साथ फिर से जबर्दस्ती करनी चाही, तभी चिल्लाई और मेरे पति ने मुझे आकर बचाया। पीड़िता की यह कहानी सुनने के बाद पुलिस ने पड़ताल की। महिला थाना प्रभारी रत्ना जैन के मुताबिक फरियादिया की शिकातय पर पटवारी संजय पावक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पटवारी अभी फरार चल रहा है।

Related posts

बुंदेलखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व आबकारी मंत्री, विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का कोरोना से निधन

MP SIDHI NEWS TEAM

9वीं से 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र पंचायत चुनाव: अब केंद्र सरकार ने लगाई SC में याचिका, 3 जनवरी को सुनवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!