25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

रीवा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, रात 9 बजे पति से हुई थी आखिरी बात

रीवा जिले के हनुमना अंतर्गत बिझौली गांव की एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। पति का आरोप है, सोमवार की रात 9 बजे आखिरी बार उससे बात की थी। जब वह मंगलवार की सुबह जबलपुर से गांव स्थित घर पर पहुंचा तो वह फांसी के फंदे से लटकी रही थी। ऐसे में पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हनुमना-खटखरी हाइवे को जाम कर दिया।

सूचना के बाद पहुंची हनुमना पुलिस ने सुसाइड माना है। जबकि परिजन हत्या का आरोप लगाकर मार्ग जाम किए थे। ऐसे में घर वालों की शंका को दूर करने के लिए एफएसएल यूनिक को मौके पर बुलाया गया। जहां फारेंसिक टीम ने घटना के अहम साक्ष्य जुटाए है।

मऊगंज एएसपी विजय डाबर ने बताया कि सुमन भुजवा पति कमलेश भुजवा (24) निवासी बिझौली गहरवानर टोला में अकेले रहती थी। जिसने अज्ञात कारणों से बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार की सुबह 11 बजे चक्काजाम की सूचना पर हनुमना पुलिस पहुंची थी। तब पति ने प​ड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया था। ऐसे में एफएसएल यूनिट को मौके पर बुलाया गया। जिन्होंने घटनास्थल के निरीक्षण में प्राथमिक तौर पर सुसाइड माना है।

दो-तीन घंटे की समझाइश के बाद आखिर कार परिजन मानें तब कहीं जाकर हनुमना-खटखरी नेशनल हाईवे का यातायात बहाल कराया गया। फिर एसडीओपी शैलेन्द्र शर्मा की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related posts

मोहर्रम के जुलूस में धर्म विशेष के प्रति आपत्तिजनक नारेबाजी की, 15 लोगों पर FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमों को लेकर जनता का विश्वास करें अर्जित – महामंत्री रावत

MP SIDHI NEWS TEAM

MP में आज 17 नए केस, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता, लॉकडाउन को लेकर सीएम का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!