29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरे

प्रदेश में लोकायुक्त की कार्रवाई में दो भ्रष्टाचारी रिश्वत लेते पकड़े गए

सोमवार के दिन प्रदेश में दो स्थानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई में भ्रष्टाचारी पकड़े गए। इंदौर नगर निगम में जहां बिल पास करने के लिए निगम अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। वहीं मुरैना में सीएमएचओ का बाबू लाइसेंस रिन्यू करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था, उसे भी लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ऐसे पकड़ाया भ्रष्टाचारी

लोकायुक्त की टीम ने आज, दोपहर 1 बजे CMHO कार्यालय में पदस्थ बाबू पंकज जैन को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बाबू पंकज जैन पैथॉलॉजी लैब का लायसेंस नवीनीकरण करने के लिए फरियादी रमेश होल्कर से 10 हजार रुपए मांग रहा था। बाद में पांच हजार रुपए पर बात बन गई। आज फरियादी ने बाबू को पांच हजार रुपए देते हुए रंगे हाथों पकड़ा दिया। यहां बता दें कि, फरियादी रमेश होल्कर की रेलवे फाटक के बाहर, तुस्सी पुरा में अपेक्स पैथ नाम की पैथॉलॉजी लैब है। लैब का पंजीयन तीन साल बात होता है। वह अपनी लैब के पंजीयन के नवीनीकरण के लिए बाबू पंकज जैन के पास मार्च माह में आया था। CMHO कार्यालय में पदस्थ बाबू पंकज जैन उसे बहुत पहले से जानता था। इसके बावजूद उसने उससे 10 हजार रुपए की मांग कर डाली। इस पर रमेश होल्कर ने उससे कहा कि 10 मत लो, लेकिन वह नहीं माना। उसने काफी चक्कर लगाए, लेकिन बाबू पंकज जैन फिर भी नहीं माना। अन्त में बाबू पांच हजार रुपए की रिश्वत पर लाइसेंस का नवीनीकरण करने तैयार हो गया। लोकायुक्त में की शिकायत रमेश होल्कर ने बाबू द्वारा पैसे मांगने की शिकायत तुरंत लोकायुक्त में कर दी। लोकायुक्त ने उसे बाबू की आवाज रिकॉर्ड करने के लिए टेप रिकॉर्डर दिया। जिस पर 29 जुलाई को उसने बाबू पंकज जैन की पैसे की मांग करने की आवाज रिकॉर्ड करके लोकायुक्त संगठन को दे दी। उसके बाद लोकायुक्त संगठन ने उसे पांच हजार रुपए दिए। इन रुपयों पर लाल केमिकल लगा था। योजना के अनुसार आज, दोपहर एक बजे रमेश होल्कर ने जैसे ही बाबू पंकज जैन को पांच हजार रुपए दिए, लोकायुक्त ने तुरंत उसे पकड़ लिया। मौके पर उसके हाथ धुलवाए गए तो तुरंत लाल हो गए।

यह अधिकारी रहे मौजूद

लोकायुक्त की इस कार्रवाई में लोकायुक्त निरीक्षक कवीन्द्र सिंह चौहान, राघवेन्द्र सिंह तोमर, ब्रजमोहन नरवरिया,, के अलावा अन्य साक्षियों में सीमा सक्सैना HDO, मुकेश रणदा HDO, धीरज नायक, सुरेन्द्र, देवेन्द्र पवैया, विशंभर भदौरिया, बलवीर सिंह मुख्य रुप से शामिल थे।

Related posts

नकली रेमडेसिविर को लेकर जबलपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी,गुजरात पुलिस ने जबलपुर से एक दवा व्यवसायी को किया गिरफ्तार, 3 दवा की दुकान सील

MP SIDHI NEWS TEAM

उद्योग विभाग का बाबू 3 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाया

MP SIDHI NEWS TEAM

महिला की बर्बर पिटाई की राज्य महिला आयोग ने की निंदा, मामले में पुलिस अधीक्षक ने लिया एक्शन महिला आरक्षक तथा एएसआई को किया निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!