29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

शिवराज के मंत्री ने कसा तंज,अरुण यादव को बीजेपी में लेगा कौन

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मन्त्री भूपेंद्र सिंह ने आज चार इमली दोपहर में मी​डिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता अरुण यादव के मैं सिंधिया नहीं हूं वाले ट्वीट पर कहा कि बीजेपी की तरफ से कोई भी प्रयास नहीं हुए की अरुण यादव बीजेपी में आये। अरुण यादव की बीजेपी को आवश्यकता नहीं है। प्रदेश के सभी स्थानों पर हमारे पास नेतृत्व है। भूपेंद्र सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की चर्चा करते हुए कहा कि अरुण यादव से उनकी तुलना नहीं हो सकती। सिंधिया का प्रदेश की जनता धन्यवाद कर रही है क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार वाली सरकार को गिराया है।

कांग्रेस की बैठक में क्यों नहीं गए
खण्डवा में अनेक नेता हमारे पास है। अरुण यादव को बीजेपी में लेने का प्रश्न ही नहीं उठता है। यह उनकी अपनी अंतर्कलह है। भूपेंद्र सिंह ने ये भी कहा कि अरुण यादव में कांग्रेस का खून है कह रहे है, तो कांग्रेस की बैठक में क्यों नहीं गए। सज्जन सिंह वर्मा ने उनके बारे में बोला बीजेपी ने नहीं।

Related posts

शिवराज सरकार का पेश बजट रामराज्य की ओर बढ़ते कदम -रीति पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM

पेंशनर्स के पेंशन पर बड़ी अपडेट : महंगाई राहत वृद्धि की राह देख रहे 4 लाख 75 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारी, 22 मई को मिलेगा नया अध्यक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रेमिका की बहन से नाराज प्रेमी ने की ऐसी हरकत की पुलिस को करना पड़ा गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!