18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

वार्ड बाय महिला मरीज को बाथरूम में एनीमा लगाने के बहाने ले गया और फिर…

इंदौर।  एमवाय अस्पताल में एक बीमार महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक वार्ड बाय ने ही महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने उसे प्राइवेट रूम में बंधक बना दिया था। बाद में एंबुलेंस से घर भिजवा दिया।

एम वाय अस्पताल में पिछले दिनों एक महिला को भर्ती किया गया था वह धार जिले की रहने वाली है । महिला ने बताया कि उसे एनिमा लगाने के बहाने वार्ड बॉय बाथरूम में ले गया और हरकत की । महिला के शोर मचाने पर वार्ड बॉय भाग निकला। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को प्राइवेट वार्ड में भर्ती करवा दिया।

अस्पताल में बनाया बंधक

महिला का आरोप है कि 2 दिन तक उसे कमरे से भी नहीं निकलने दिया गया। इसके बाद अस्पताल के पीछे के हिस्से से एंबुलेंस की मदद से उसके घर पहुंचा दिया गया। महिला ने बताया कि थाने से एक महिला थानेदार भी उसके बयान लेने के लिए आई थी । लेकिन अस्पताल प्रबंधन और सभी का रवैया उसे डराने वाला रहा है । इधर महिला अब वार्ड बाय पर प्रकरण दर्ज करवाने और उसे फांसी की मांग देने की बात कह रही है।

Related posts

CM शिवराज का बड़ा फैसला, कोरोना केसों को देखते हुए 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद

MP SIDHI NEWS TEAM

वेंटिलेटर बेड दिलाने के नाम पर पिता से की 40‚000 की ठगी, बेड न मिलने पर बेटे की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

लोकायुक्त टीम ने सरपंच और रोजगार सहायक को रिश्वत लेते पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!