29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

10वीं 12वीं के परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि निकट,इसके पश्चात छात्रों को देना होगी लेट फीस, जल्द भरे फार्म

मध्यप्रदेश I माध्यमिक शिक्षा मंडल ने (MP board exam 2022) 10वीं-12वीं के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित की है। इसके लिए सामान्य शुल्क 900 रुपए है। इसके पश्चात लेट फीस के रूप में 10 हजार रुपए देने होंगे। 6 फरवरी के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत 10वीं और 12वीं की परीक्षा फॉर्म भरने के लिए छात्रों को 6 फरवरी तक अंतिम मौका दिया गया है।

टाइम टेबल जारी हुआ

इस साल 10वीं-12वीं में करीब 22 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। 10वीं के 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के पेपर 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है। एमपी बोर्ड टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी किया जा चुका है।

परीक्षार्थी के लिए यह जरूरी

MP board exam 2022; परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

हाई स्कूल (10वीं)

परीक्षा शुरू होगी : 18 फरवरी 2022

अंतिम पेपर : 10 मार्च 2022

समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

हायर सेकेंडरी स्कूल (12वीं)

परीक्षा शुरू होगी : 17 फरवरी 2022

अंतिम पेपर : 12 मार्च 2022

समय : सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

Related posts

मध्यप्रदेश साइबर सेल ने बच्चों के ऑनलाइन गेम्स खेलने से होने वाले नुकसान पर जारी की एडवाइजरी

MP SIDHI NEWS TEAM

महाकाल पर प्रोटोकॉल भारी: विजयवर्गीय के लिए आधा घंटा रोक दी भस्म आरती, पुजारियों को भी नहीं घुसने दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

मनेरी में सन्मुखा एग्रीटेक फैक्ट्री में लगी आग : जबलपुर से बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड, चार घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई आग,करोड़ों का हुआ नुकसान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!