23.9 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

नाबालिग से रेप के बाद हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की लखनादौन उप जेल में नाबालिग से रेप के बाद हत्या के मामले में बंद विचाराधीन कैदी ने फांसी लगा ली।लखनादौन टीआई केएस मरावी ने बताया कैदी अर्जुन मर्सकोले बॉथरूम गया और काफी देर तक नहीं लौटा। तब दूसरे कैदियों ने बाॅथरूम में जाकर देखा तो वह चादर के फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने जेल कर्मियों को इसकी सूचना दी। वह एक साल से जेल में बंद था।

दुष्कर्म के बाद नाबालिग की कर दी थी हत्या

उप जेल में बंद कैदी अर्जुन मर्सकोले ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन था। वह एक साल से यहां बंद था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी नागपुर में ऑटो ड्राइवर था

पुलिस के अनुसार अर्जुन मर्सकोले लखनादौन के ग्राम सहसना का रहने वाला था। वह नागपुर में ऑटो चलाता था। साल 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान जब वह वापस अपने गांव आया तो पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम के साथ हैवानियत कर उसकी हत्या के मामले में आरोपी था। उसके खिलाफ धारा 302, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत लखनादौन कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया था। 28

Related posts

प्रदेश के अस्पतालों में मची है “लूट”, वसूल रहे हैं कोरोना मरीजों से मनमाना पैसा, राजधानी में 2 प्राइवेट हॉस्पिटलों को लौटाना पड़ेगा डेढ़ लाख रुपए

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम का बड़ा तोहफा, आज से शुरू हुई ये नई सुविधा, सभी कॉलेज छात्रों को होगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

ऑक्सीजन खत्म होने से 5 कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत, हंगामा होते ही पुलिस खुद सिलेंडर ले कर अस्पताल पहुँची

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!