29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

हवाई अड्डे पर वीवीआईपी सुविधा लेने के लिए खुद को बताया अमित शाह का रिश्तेदार, मामला दर्ज

हवाई अड्डे पर वीवीआईपी सुविधा लेने के लिए खुद को बताया अमित शाह का रिश्तेदार आरोपी का नाम पुनीत शाह है उसने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रिश्तेदार होने का दावा किया और हवाई अड्डे के प्रबंधन को अपनी बातों में बरगलाया, इसके साथ ही उसने वीआईपी लाउंज, वाहनों और अन्य सुविधाओं का लाभ भी उठाया ।

वीवीआईपी लाभ के लिए हमेशा लोगों में दिचस्पी रहती है, हर कोई वीवीआईपी बनना चाहता है। एक मामला इंदौर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का है यहां एक आदमी ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रिश्तेदार बताया और वीवीआईपी सुविधा का खूब लाभ लिया। प्रबंधन की मानें तो वह कई महीनों से इन सुविधाओं का लाभ ले रहा था।

खबरों के मुताबिक आरोपी नाम पुनीत शाह है और महाराष्ट्र का रहने वाला है, सच्चाई का पता लगने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। हवाई अड्डा पुलिस थाने के निरीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी की शिकायत पर हमने पुनीत शाह नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

आगे उन्होंने बताया कि पुनीत शाह के खिलाफ आरोप यह है कि उसने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रिश्तेदार होने का दावा किया और हवाई अड्डे के प्रबंधन को अपनी बातों में बरगलाया, इसके साथ ही उसने वीआईपी लाउंज, वाहनों और अन्य सुविधाओं का लाभ भी उठाया।

हवाई अड्डा पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि वह व्यक्ति पिछले पांच से सात महीनों से हवाईअड्डे पर वीआईपी सुविधाओं का लाभ उठा रहा था। उन्होंने कहा कि हवाईअड्डा प्रबंधन को संदेह होने के बाद सावधानी से उस व्यक्ति के बारे में जानकारी एकत्र की और उसके दावे को झूठा पाया। वहीं उसके बारे में शिकायत मिलने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

नाम पूछकर चूड़ी विक्रेता को पीटने के मामले में चार गिरफ्तार, सड़क पर उतरा हिंदू जागरण मंच, विरोध प्रदर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर रिलोड करने में 5 मिनट ऑक्सीजन सप्लाई रुकी, 11 मरीजों की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

आज 6380 नए पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर, एक्टिव केस 30 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!