29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलयुगी चाचा ने दो माह पहले अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। फरार बलात्कारी चाचा के ऊपर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था । जिसे आज मोरवा पुलिस उत्तर प्रदेश के चोपन से गिरफ्तार किया था।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के दिशा निर्देश ASP सिंगरौली- अनिल सोनकर के मार्गदर्शन एवं SDOP मोरवा- राजीव पाठक के सतत निगरानी में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश की जाने लगी जो लगातार भागता रहा मोबाइल बंद कर पकड़ में नहीं आ रहा था जिस पर गिरफ्तारी हेतु सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के द्वारा 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

बता दे की 08/06/ 2021 को पंजरेह निवासी एक 13 वर्षीय बालिका अपने माता पिता के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। देर रात बेटी शादी के फेरे ले रही दी तो वही रिश्ते में बड़े पापा ने उसके साथ सुने कमरे में ले जाकर रेप कर रहा था। इस रिपोर्ट पर तत्काल थाना प्रभारी मोरवा के द्वारा अपराध क्रमांक तीन सौ 1921 धारा 342 376, 376 (3) भादवि 3/4 पाक्सो कायम कर आरोपी की तलाश की जाने लगी जो पकड़ में नहीं आ रहा था।

आज चोपन सोनभद्र उत्तर प्रदेश में आरोपी के होने की सूचना थाना प्रभारी- मनीष त्रिपाठी को मिली जिस पर एक टीम रवाना कर आरोपी को चोपन रेलवे स्टेशन से मुंबई महाराष्ट्र भागने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया, आरोपी राजकुमार कोल पिता बीरबल कोल उम्र 42 वर्ष साकिन पंजरेह ने जब बच्ची के साथ बलात्कार किया उसी दिन आरोपी की बेटी की शादी थी जिसमें पीड़िता शामिल होने आई थी।

कार्रवाई में यह रहे शामिल

इस कार्यवाही में मोरवा थाना प्रभारी- मनीष त्रिपाठी के सतत निगरानी में उप निरीक्षक – सरनाम सिंह बघेल, विनय शुक्ला, रूपा अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक- संतोष सिंह, संजय सिंह परिहार, अर्जुन सिंह, आरक्षक – सुबोध तोमर , साइबर सेल बैढ़न से उपनिरीक्षक- जितेंद्र भदौरिया, आरक्षक- सोबाल वर्मा , दीपक परस्ते , कोतवाली बैढ़न से आरक्षक- अभिमन्यु उपाध्याय शामिल थे।

Related posts

पुलिस ने आज किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा,कलयुगी पत्नी ने प्रेमी से पति को मरवा डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार: लहलहा रही गांजे की फसल, दबिश देकर भीषण गर्मी में पुलिस ने उखाड़े 9 लाख रुपये की फसल……

MP SIDHI NEWS TEAM

रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले चार आरोपी चढ़े एसटीएफ टीम के हत्थे, 6 इंजेक्शन, 5 मोबाइल सहित 6 लाख 50 हजार रुपये जप्त

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!