28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

संक्रमण की चेन तोड़ना आवश्यक, जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट अधिक है, कोरोना कर्फ्यू सख्ती से लागू करें,लड़ाई अभी लंबी है : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों से की बातचीत कहा हमने कोरोना की गति को नियंत्रित किया है, संक्रमण की चेन तोड़ना आवश्यक, सभी जिले प्रभावी कार्रवाई करें,सर्दी, खाँसी, जुकाम हो तो आइसोलेट कर दवाएँ दें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार को निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 18 ज़िलों के क्राइसिस मैनेजमेंट समूहों के सदस्यों से बातचीत कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जबलपुर, रीवा, नरसिंहपुर, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, सतना, सागर, शहडोल, कटनी, छतरपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा तथा दमोह ज़िलों से प्रभारी मंत्रीगण, प्रभारी अधिकारीगण तथा क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के सदस्यगण शामिल हुए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में हमने कोरोना की गति को नियंत्रित किया है, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में नए कोरोना मरीजों की तुलना में अधिक मरीज़ रिकवर हो रहे हैं। एक्टिव प्रकरण जो 94 हज़ार से अधिक हो गए थे, अब 90 हज़ार 796 हो गए हैं। परंतु लड़ाई अभी लंबी है। संक्रमण की चेन तोड़ना आवश्यक है। इसे तोड़ने के लिये सभी जिले प्रभावी कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट अधिक है, कोरोना कर्फ्यू सख्ती से लागू करें। सर्दी, खाँसी, जुकाम होने पर मरीज की जाँच करें, जाँच की रिपोर्ट का इंतजार न करें, उन्हें आइसोलेट करें तथा तुरंत मेडिकल किट देकर दवा चालू करें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 30 अप्रैल तक के लिए भारत सरकार की ओर से मध्यप्रदेश को 92 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन का कोटा प्राप्त हुआ। आगे भी ये इंजेक्शन आवश्यकतानुसार मिलते रहेंगे।

सीसीसी का बेहतर संचालन सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में कोविड-19 सेंटर्स का बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाए। जिन मरीजों के घर में होम आइसोलेशन के लिए स्थान नहीं है उन सभी को कोविड केअर सेंटर्स में रखा जाए। यहाँ मेडिकल किट, नाश्ता, भोजन आदि सभी व्यवस्थाएँ उपलब्ध हैं। सिवनी ज़िले ने सुझाव दिया कि स्वास्थ्य केंद्र के पास ही कोविड केयर सेन्टर बनाए जाएं।

सीधी में बिस्तर बढ़ाएँ,पन्ना में अच्छा कार्य हुआ है,छिंदवाड़ा की टीम को बधाई

सीधी जिले की समीक्षा में वहाँ पॉजिटिविटी रेट 31.87 % पाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कोरोना कर्फ्यू सख्ती से लागू किए जाने के निर्देश दिए। प्रभारी अधिकारी तुरंत वहाँ जाकर व्यवस्थाएँ देखें।पन्ना जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहाँ कोरोना नियंत्रण के संबंध में अच्छा कार्य है। पहले जिले का पॉजिटिविटी रेट 50% तक पहुँच गया था, जो अब घटकर 22% रह गया है। परिवार के संक्रमित होने के बावजूद पन्ना कलेक्टर दिन-रात कार्य में लगे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्य की सराहना की। शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा ज़िले में कोविड के प्रभावी नियंत्रण के लिए वहाँ की पूरी टीम को बधाई दी। यहाँ का पॉजिटिविटी रेट 5% रह गया है। रिकवरी रेट 91% है। ऑक्सीजन सरप्लस है, 27 आईसीयू बेड और 197 ऑक्सीजन बेड खाली हैं। ज़िले में 1463 माइक्रो कन्टेनमेंट ज़ोन बनाए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर भी सीसीसी बनाए गए हैं।

संक्रमण रोकने के लिए शादियों को आगे बढ़ाना होगा,घर-घर सर्वे कर मेडिकल किट दें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वैवाहिक आयोजनों से कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फैलता है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को शादियों को आगे बढ़ाने की सलाह दी जाए।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे सभी मरीज़ों को अनिवार्य रूप से मेडिकल किट प्रदान की जाएं। उनसे रोज़ बात की जाए तथा मॉनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का घर-घर स्वास्थ्य सर्वे किया जाए तथा उन्हें मेडिकल किट वितरित की जाएं। सामान्य बीमारियों के लिए भी उन्हें दवाएँ दी जायें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गांवों में कोरोना संक्रमण सख्ती से रोका जाए। जनता कर्फ्यू कड़ाई से लागू किया जाए। ग्राम पंचायतें इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करें।

Related posts

मेडिकल कॉलेज के छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने की यह बड़ी घोषणा

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश ने वैक्सीनेशन में अपना ही रिकॉर्ड तोडा, उज्जैन नंबर 1

MP SIDHI NEWS TEAM

बीती रात 32 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!