30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

मध्यप्रदेश में रिश्ते शर्मसार; दो भानजों ने मामी के साथ किया घिनौना काम

ग्वालियर।मामा का एक्सीडेंट हो गया है। ऐसा कह कर दो भानेज अपनी मामी को जंगल में ले गए और दोनों ने मामी के साथ घिनौना काम किया। इतना ही नहीं दोनों ने मामी को धमकाया की किसी को यदि इस बात की भनक लगी तो तुम्हारे बच्चे का कत्ल कर देंगे। दोनों आरोपियों ने महिला को 2 महीने तक ब्लैकमेल किया। परेशान होकर पीड़िता ने पति को आपबीती बताई। पति के साथ पहुंचकर महाराजपुरा थाने में बुधवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

 महाराजपुरा स्थित भारत मार्केट निवासी 24 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती है। पति अक्सर रात में ऑटो चलाता है। घर से कुछ दूर अरविंद माहौर (22) और सोनू माहौर (24) रहते हैं। दोनों किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। करीब दो महीने पहले एक दिन रात 9 बजे महिला का पति ऑटो लेकर निकला था। कुछ देर बाद अरविंद और सोनू घर पहुंचे। महिला को बताया, मामा का एक्सीडेंट हो गया है। जल्दी चलो, बातों में आकर महिला उनके साथ चली गई। दोनों युवक उसे महाराजपुरा में ही जंगल में ले गए। यहां महिला को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महाराजपुरा थाना पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल कर रहे थे। वह बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहे थे। साथ ही संबंध बनाने के लिए भी दबाव बना रहे थे। इस कारण उसने बच्चे को घर से निकालना तक बंद कर दिया था। कहीं जाना होता था तो पति के साथ ही जाती थी। परेशान महिला ने पति को आपबीती बता दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

क्रूरता : सरपंच पति ने आपसी रंजिश के चलते युवक का धारदार हथियार से काट दिए दोनों हाथ,जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

MP SIDHI NEWS TEAM

आगर मे जीजा साली के बीच थे अवैध संबंध, साली के पति ने की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस ने आज किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा,कलयुगी पत्नी ने प्रेमी से पति को मरवा डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!