
शिवपुरी जिले के बढ़ते कोरोना केसों के बीच राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहर में 100 बिस्तरीय कोविड आईसोलेशन वार्ड खुलवाने की व्यवस्था की है। इस वार्ड के खुल जाने से यहां पर कोविड-19 के मरीज भर्ती किए जा सकते हैं। यहां पर पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा डॉक्टर भी नियमित चेकअप करेंगे। साथ ही मरीजों को खाने-पीने की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। इस वार्ड को माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के सहयोग से तैयार किया है।
इस आईसोलेशन का निरीक्षण व यहां मौजूद व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुक्रवार को स्वयं जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश ङ्क्षसह चंदल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एएल शर्मा के द्वारा किया गया। वहीं स्वयं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया इस कोविड सेंटर की मॉनीटिरिंग कर रहे हैं।
बढ़ती महामारी के बीच लोगों को मिलेगी राहत-
नागरिक सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष पवन जैन ने बताया कि कोरोना काल में कोरोना से पीड़ित आमजन की सुरक्षा को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया बहुत गंभीर हैं। यह आईसोलेशन वार्ड 24 अप्रैल को दोप.12 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसमें जिला चिकित्सालय व मेडीकल में मरीजों को बैड नहीं मिलने के बाद यहां भर्ती किया जा सकेगा। यहां भी उपचार के दौरान यदि किसी मरीज को गंभीर समस्या आती है तो इसके लिए यहां 24 घंटे एम्बुलेंस व्यवस्था भी की गई है।
इधर कोविड संक्रमण को देखते हुए कोरोना के समय आवश्यक ऑक्सीजन सिलेण्डर की पूर्ति में सांसद ज्योतिरादित्य के द्वारा अपने प्रयासों से जिसमें जिला चिकित्सालय शिवपुरी और मेडीकल कॉलेज शामिल है को 95 सिलेण्डर पूर्ति की व्यवस्था अभी तुरंत की गई है।
