23.8 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

प्रतिदिन 2 हजार रुपए के हिसाब से ब्याज लेना चाह रहा था सूदखोर, केस दर्ज

सूदखोर का आतंक लगातार थमने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसा ही एक मामला देखने को मिला जहां एक युवक ने सूदखोर को ब्याज सहित 8 लाख रुपए लौटा देने के बाद भी युवक से प्रतिदिन 2 हजार के हिसाब से ब्याज डरा धमका कर ब्याज लेना चाह रहा था।ब्याज सहित 8 लाख लौटाने के बाद भी सूदखोर ने फरियादी की बुलेट छीन ले गए। इसके बाद भी सूदखोर का लालच नहीं गया उसने प्रतिदिन 2 हजार ब्याज मांगकर फरियादी को डराना धमकाना शुरू कर दिया नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर फरियादी ने मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र में दर्ज करवाया था।

शंकर नगर में रहने वाले राजहंस गाेलाइत को जरूरत पड़ने पर सूदखाेर आराेपी राजेश उर्फ राजू बड़े पिता गणपत करवाड़िया निवासी न्यू देवास काॅलाेनी से 1 लाख 60 हजार रूपए उधार लिए थे। जिसका प्रतिदिन के हिसाब से 2 हजार रुपए ब्याज चुकाना था। राजहंस ने एक साल में 4 लाख रुपए जमा करवा दिए साथ ही उनके पुत्र फरियादी सिद्धार्थ ने भी ब्याज के रूप में 4 लाख इस तरह से कुल 8 लाख दे दिए, फिर भी आराेपी ब्याज के रुपए मांग रहा है। आराेपी ने सिद्धार्थ की बुलेट भी छीन ली बुलेट ट्रांसफर करवाने के लिए 29-30 नंबर के फार्म पर भी दस्तखत करवा लिए।

प्रतिदिन 2 हजार रुपए ब्याज के रूप में ले रहा था सूदखोर

सूदखोर से परेशान हाेकर सिद्धार्थ ने आराेपी के खिलाफ औद्याेगिक थाना क्षेत्र में शनिवार काे प्रकरण दर्ज करवा दिया है। थाना प्रभारी अनिल शर्मा व एएसआई केके परमार ने बताया, आराेपी राजेश उर्फ राजू का काम सूदखाेरी का है, जाे प्रतिदिन के हिसाब से 2 हजार रुपए ब्याज के रूप में ले रहा था। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूदखाेर के घर दबिश दी तो 4 महंगी बाइक व एक लोडिंग वाहन कब्जे में लिया है।

Related posts

लव मैरिज : चरित्र शंका में पति ने कर दी पत्नी की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

पति ने कहा- कपड़े धो दो, अफेयर से नाराज पत्नी बोली- उसी से धुलवा लो, पति ने पत्नी की हत्या कर खेत में दफना दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में चार करोड़ से अधिक की भूमि पर कब्‍जा करने वाले आठ व्‍यक्तियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!