20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

फर्जी झोलाछाप डॉक्टर ने दहेज के लिए पत्नी के साथ की हैवानियत

ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा आदित्यपुरम का रहने वाला युवक ने खुद को MBBS डॉक्टर बताकर युवती से शादी की थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक कृत्य, छेड़छाड़ और मारपीट की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। फिलहाल आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर में रहने वाली एक युवती की अप्रैल 2014 में आदित्यपुरम निवासी एक डॉक्टर से शादी हुई थी। युवक ने खुद को MBBS डॉक्टर बताया था। इसके बाद कुछ दिन तक सब ठीक चला, लेकिन इसके बाद ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी।

दरिंदगी पर उतरे ससुराल वाले

महिला का पति उससे मायके से 10 लाख रुपए लाने के लिए कहने लगा। मना करने पर मारपीट की जाती थी। हद तो तब हो गई जब पति दहेज न लाने के गुस्से में पत्नी से अप्राकृतिक ढंग से शारीरिक संबंध बनाने लगा। वह लगातार ऐसा करता रहा। इतना ही नहीं महिला के साथ उसके देवर ने भी छेड़छाड़ की।

सास को बताया तो उसने बंधक बनाकर मारपीट की

पति के अत्याचार से तंग आकर युवती ने जब अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में अपनी सास को बताया तो सास और ननद ने मिलकर बंधक बनाया और मारपीट की। इतना ही नहीं हर समय खुदकुशी करने के लिए विवश करती रहीं। महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष चाहता था कि वह किसी तरह खुदकुशी कर ले। जब उनका एक भी इरादा कामयाब नहीं हुआ तो महिला को ससुराल पक्ष ने घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने बताया कि पति ने शादी के समय झूठ बोला था। वह एमबीबीएस नहीं है, बल्कि झोलाछाप डॉक्टर है।

पति, सास, ससुर, देवर और ननद पर हुई FIR

महिला को जब घर से निकाल दिया तो उसने अपने मायके में पहुंचकर उसके साथ हो रहे बुरे बर्ताव के बारे में बताया। इसके बाद महिला अपने पिता, मां व भाई के साथ महाराजपुरा थाना पहुंची और शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी पति, देवर, ननद व सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना से लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Related posts

पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ट्रांसपोर्टर ने पत्नी से किया रेप, केस दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने,आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

सीरियल देखकर रची थी साज़िश : 5 लाख के लिए जीजा ने की 17 साल के साले की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!