23.8 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
राजनीति

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है, कहा-लंच के बाद राज्यपाल से मिलूंगा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. सोमवार को अपनी सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है. मैं लंच के बाद राज्यपाल से मिलूंगा. इससे पहले कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर संशय बरकरार रहने के बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा था कि वो इस पद पर बने रहेंगे या नहीं, कल तक पता चल जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वो अगले 10 से 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करना जारी रखेंगे.

कर्नाटक के सबसे प्रभावशाली लिंगायत नेता और राज्य में दो दशक से बीजेपी का चेहरा रहे 78 साल के येदियुरप्पा ने ये भी कहा था कि उन्हें अब तक केंद्रीय नेतृत्व से ‘संदेश ’ नहीं मिला है कि इस पद पर बने रहना है या हटना है. उन्होंने भरोसा जताते हुए संकेत दिया था कि सोमवार सुबह तक इस संबंध में जानकारी मिल सकती है.

दो महीने पहले ही इस्तीफे की पेशकश कर दी थी- येदियुरप्पा 

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले ही इस्तीफे की पेशकश कर दी थी और दोहराया कि अगर पार्टी नेतृत्व की इच्छा रही तो वो मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और अगर उन्हें ये पद छोड़ने को कहा गया तो इस्तीफा देंगे और पार्टी का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि मैं अगले 10 से 15 साल तक दिन-रात पार्टी के लिए काम करूंगा. इस बारे में कोई आशंका नहीं होनी चाहिए.

मुझे पार्टी में ज्यादातर पद मिले जो कर्नाटक में किसी और को नहीं मिले- येदियुरप्पा 

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पार्टी में ज्यादातर पद मिले जो कर्नाटक में किसी और को नहीं मिले, इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं. लिंगायत नेता येदियुरप्पा ने कहा कि उनका ”एकमात्र लक्ष्य” अगले दो सालों तक कड़ी मेहनत करना और कर्नाटक में बीजेपी को सत्ता में वापस लाना है. येदियुरप्पा ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि के इस बयान से सहमति जताई कि बीजेपी में हर कोई एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता है और उसे पार्टी के निर्देशों का पालन करना चाहिए.

Related posts

हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने सौंपा राज्यपाल को अपना इस्तीफा

MP SIDHI NEWS TEAM

पूरे मध्यप्रदेश है आज है लाकडाउन..? लेकिन दमोह जिला छोड़ के जानिए किन कारणों से वहां नहीं है लॉकडाउन….? जिससे चर्चा में बना

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज,कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कल करेगा FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!