29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने मस्जिद जाते समय 3 आरोपी गिरफ्तार, व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के पुराने विवाद में मारी थी गोली

शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत तीन दिन पहले निपनिया शराब दुकान के सामने दो भाईयों के साथ मारपीट कर गोली मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि बुधवार की सुबह तीनों आरोपी ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने निपनिया मस्जिद जा रहे थे। तभी पुलिस ने तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कूटी, मोटर साइकिल, लाठी, डंडा और कट्टा बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 19 जुलाई की सुबह 9 बजे तरहटी निवासी आरिफ खान पिता नूर मोहम्मद (34) अपने भाई जावेद खान के साथ बाइक से बीपीएल फैक्ट्री चोरहटा के लिए जा रहा था। जैसे ही वह निपानिया शराब दुकान के आगे बढ़े तो पीछे से तीन बाइक में 8 से 10 की संख्या में बदमाश आए। अज्ञात आरोपियों ने लाठी डंडा से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। फिर जावेद खान को जान से मारने की नियत से दो गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल जावेद को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गोली चलने से शहर में फैली थी सनसनी दिन दहाड़े हुई गोलीबारी से सनसनी फैलने के बाद सिटी कोतवाली निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने अस्पताल में भर्ती घायल व उसके भाई आरिफ खान से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल में मौजूद साक्ष्य के आधार बनाते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फिर पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित करते हुए आरिफ खान की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 487/2021 धारा 147,148,149,307,341,323 IPC का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को तलाश शुरू की थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के प्रमुख आरोपी वारदात के दिन से फरार थे। जो बुधवार की सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने निपनिया मस्जिद की तरफ जा रहे हैं। आनन फानन में सिटी कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुष्पराज नगर के समीप घेराबन्दी कर साज अली पिता अकबर अली (32) निवासी तरहटी थाना सिटी कोतवाली, राज मोहम्मद पिता नियाज मोहम्मद (18) निवासी तरहटी थाना सिटी कोतवाली, तालिब हुसैन सिद्दीकी पिता रिजवान हुसैन सिद्दीकी (39) निवासी पचमठा घोघर थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को पूछताछ में आरोपी साज अली ने बताया कि मेरा कूलर, आलमारी बनाने का व्यवसाय करता है। पीड़ित भी पहले कूलर-आलमारी आदि का व्यवसाय करता है। दोनों के मध्य व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा का पुराना विवाद चल रहा था। ऐसे में आरोपी ने अपने साथियों को एकत्र कर योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित को सबक सिखाना चाहता था। इसीलिए जान से मारने का प्रयास किया था। घटना के प्रमुख आरोपी साज अली को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। इस दौरान अवैध आर्म्स बरामदगी व अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जाएगी। वहीं दो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Related posts

प्रोफेसर पत्नी ने सीखा मौत का ‘फॉर्म्युला’,अवैध संबंध के शक में पति को नींद की गोलियां खिलाई,और करंट देकर मार डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

अजीब तरीके से दो दुकानदारों को ठगा, ठग की हरकत CCTV में हुई कैद

MP SIDHI NEWS TEAM

क्राइम पेट्रोल देख कर बेटी की हत्या की

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!