माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए दसवीं बारहवीं की परीक्षा समय सारणी में संशोधन किया है। नई परीक्षा टाइम टेबल के अनुसार 10वीं की परीक्षाएं अब 30 अप्रैल से लेकर के 15 मई 2021 के बीच कराई जाएंगी एवं 12वीं की परीक्षाएं 1 मई से लेकर के 21 मई 2021 के बीच कराई जाएंगी।
जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार छात्रों को परीक्षा केंद्र में 30 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य रहेगा साथ ही साथ परीक्षार्थियों को कोरोना को लेकर जारी की गई सभी गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन करना होगा। छात्रों के लिए मास्क का अनिवार्य किया गया है 6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग सहित परीक्षा केंद्र में बच्चों सैनिटाइज किया जाएगा छात्र शिक्षक और प्राचार्य को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

