20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

मध्यप्रदेश उपचुनाव; BJP ने बनाए चुनाव प्रभारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा एवं लोकसभा उप चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है।प्रदेश की एक लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही दल इस उपचुनाव में को जीतने के लिए जी तोड़ कोशिश में लगे हुए हैं। भाजपा ने आज उपचुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा ने अपने 14 मंत्रियों और 26 सांसद, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। खास बात यह है कि भाजपा ने खंडवा लोकसभा सीट की हर विधानसभा पर एक मंत्री को जिम्मेदारी दी है। रविवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी पी मुरलधर राव और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में इसकी घोषणा की गई।

लोकसभा सीट पर अधिक जोर

भाजपा खंडवा लोकसभा सीट को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न मानकर इस पर अधिक जोर दे रही है। इसमें 4 जिले आते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा को बुरहानपुर, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को खंडवा, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय को देवास और प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती को खरगोन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हर विधानसभा पर मंत्री और संगठन के पदाधिकारियों को तैनात किया गया है।

लोकसभा की 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

  • खंडवा – मंत्री कमल पटेल , पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाडा और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर
  • मांधाता – विजय शाह व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार
  • नेपानगर – मंत्री तुलसी सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह सौधिंया
  • बुरहानुपर – इंदर सिंह परमार, वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा
  • पंधाना ​​​​​​​- मंत्री मोहन यादव, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन और सांसद शंकर लालवानी ​​​​​​​
  • बागली – मंत्री उषा ठाकुर और प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय
  • भीकनगांव ​​​​​​​- मंत्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती
  • बड़वाह – मंत्री जगदीश देवड़ा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद सुधीर गुप्ता

Related posts

जबलपुर में सहारा इंडिया कंपनी के खिलाफ कांग्रेस भी सडकों पर, निवेशकों के साथ मिलकर निकाली प्रदर्शन रैली

MP SIDHI NEWS TEAM

गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- 1 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के कोतवाली पुलिस की थाने के अंदर की फोटो हुई वायरल, थाने में पत्रकार के उतरवाए कपड़े,जाने पूरे पूरे घटनाक्रम पर पीड़ित और पुलिस का क्या कहा है….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!