
जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन में नगरपलिका सीधी की विभिन्न समस्या को लेकर अयोजित हुई।सभी पार्षदों की सहमति से 5 अगस्त को नगर पालिका के घेराव की सहमति बनी।बाबा ने कहा की सीधी नगर पालिक का घेराव 5 अगस्त को होगा।नगरीय क्षेत्र सीधी में भ्रष्टाचार व्याप्त है नालिया भरी हुई है गंदगी से लोग परेशान हैं पानी की समस्या बहुत ज्यादा है लोग पानी की किल्लत से जुझ रहे हैं पुल का काम अभिभी अधर में लटका हुआ है जितने लोग के लिए राशन की घोषणा हुई है उन्हे अभि तक पूरा राशन नहीं मिल रहा शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्या बरकरार है प्रधानमंत्री आवास की बाकी किस्ते नही मिल रही हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने किया और मीटिंग की संपूर्ण जानकारी जिला कांग्रेस आईटी एवं सोसल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने दी। बैठक में इनकी विशेष उपस्थित रही
प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंती कोल,सरदार अजीत सिंह, दानबहादुर सिंह,संदीप उपाध्याय दादू,एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक मिश्रा,अशोक कोरी,माधुरी सिंह,पुष्पा सिंह,मेनका प्रभात सिंह,तारा सिंह, रेखा सिंह,कमल कामदार,पुष्पेन्द्र पाठक,राजबहोर जैसवाल,मनमोहन सिंह,बृजमणि अवधिया बांके,महेन्द्र सिंह,रजनीश श्रीवास्तव,रामप्यारे कुशवाहा,लल्लू कोल,भैयालाल गुप्ता,परदेशी कोल,भूपेंद्र सिंह,जान आलम,विश्वनाथ केवट,गोविन्द गुप्ता,रामलाल वर्मा,प्रिंस सिंह परिहार,गणेश द्विवेदी सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
