जिले की एडिशनल एसपी अंजू लता पटले द्वारा मामले की जांच करके जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन परिजनों को दिया गया है
सीधी में सूत कारोबारी की धार दार हथियारों से निर्मम हत्या के बाद कारोबारियों में हड़कम्प का माहौल बन गया है, संदिग्ध परिस्थितियों में बाईपास के ओवरब्रिज के नीचे झाड़ी में सूत कारोबारी अवनीश सिंह बघेल का शव मिला है,पुलिस आनन फानन में चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ के लिये मड़वास चौकी ले जाया गया है,मृतक करोबारी के परिजनों का आरोप है कि पैसे की लेन देन को लेकर हत्या की गाई है,परिजनों द्वारा सिटी कोतबाली थाने में बीती रात गुमशुदागी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गाई थी परिजनों का कहना है कि पैसे के लेने देन का काम करते थे,कुछ लोगों को पैसे उधार दिए थे जिनसे पैसे वापस माँग रहे थे लेकिन वह लोग पैसे वापस करने में आनाकानी करते थे,शुक्रबार की सुबह 7 बजे घर से निकले थे लेकिन जब रात 12 वजे तक घर वापस नहीं पहुँचे तब हम लोग खोज बीन शुरू किये लेकिन जब पता नहीं चला तो कोतबाली में गुम शुदगी दर्ज कराया और पुलिस से सहयोग माँगा की उनकी तलाश की जाय कि वह कहा है,लेकिन सीधी पुलिस उसे लेकर बिल्कुल गम्भीरे नहीं हुई आज सुबह शव मिला है,हम लोग रात के कजबार गाँव गये जहाँ संदेहियों द्वारा कहा गया कि है,लेकिन एक घण्टे बाद वह लोग कहे कि मेरे घर मे नहीं आये है,आज सुबह उनका शव बाईपास में मिला है,जिसे उनके शरीर मे धार दार हथियारों गर्दन और हाथ पांव और पेट मे काई जख्म दिये गये है,जिससे उनकी मौत हो गाई है,जमोड़ी पुलिस मामला पंजीबद्ध कर शव को पीएम पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया आगे की कर्यवाही शुरू कर दी है,पुलिस अधिकारी का कहना है कि धार दार हथियारों से हत्या हुई है,हत्या की वजह पैसे के लेन देन निकल कर सामने आया है,चार संदेहियों को हिरासत में लेकर सभी पहलुओ से मामले की जाँच की जा रही है,साथ ही इस घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस शुरू कर दी है।



1 comment
Good job