29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमध्यप्रदेश

कल 95 केंद्रों में और गर्भवती महिलाओं का 23 से होगा टीकाकरण

जिले में टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है। अब हर दिन की जगह सप्ताह में दो से तीन दिन ही टीकाकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही टीकाकरण केंद्रों की संख्या और उनमें लगने वाले डोज भी कम कर दिये गये हैं। गुरुवार को भी जिले में 95 केंद्रों में टीकाकरण होना है। इसके अलावा 23 जुलाई से जिले में गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का क्रम शुरू होगा।

जिले में गर्भवती महिलाओं को कोरोना के टीके लगाने की शुरुआत शुक्रवार 23 जुलाई से होगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एसएस दाहिया के मुताबिक केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं को कोरोना के टीके मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक लगाये जायेंगे। इन टीकाकारण केंद्रों पर टीकाकरण कक्ष के अलावा निगरानी कक्ष एवं प्रतीक्षा कक्ष की भी सुविधा होगी।

कल 95 केंद्रों में लगाया जाएगा

कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत जिले में गुरुवार 22 जुलाई को 95 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसमें से 47 टीकाकरण केंद्र जिले के ग्रामीण क्षेत्र तथा 48 केंद्र शहर में बनाये गये हैं। शहर में टीकाकरण केंद्रों में से 43 केंद्रों पर कोविशील्ड की तथा 5 केंद्रों पर कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जायेगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के सभी 47 टीकाकरण केंद्रों पर कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज लगाई जायेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी के अनुसार टीका लगवाने शहर में आनलाइन प्री-स्लाट बुक कराना होगा जबकि ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण केंद्रों पर आनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी।

Related posts

विन्ध्य में बारिश से आफत : उफान पर नदी-नाले, पहाड़ों में हुआ भूस्खलन, 20 गांवों का मुख्य मार्ग से टूटा संपर्क

MP SIDHI NEWS TEAM

धुम्मा में आयोजित युवा चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट अजय सिंह राहुल के मुख्यआतिथ्य में सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

खुरई में बस में चढ़ते समय चढ़ा दी बस, किसी को पता ना चलने पाए इसलिए शव को बस में रख इंदौर ले आया चालक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!