29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेशमेरा विंध्य

मध्यप्रदेश: मोबाइल हैक कर नाबालिग ने बनाया न्यूड वीडियो फिर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक नाबालिग शातिर हैकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 15 साल का यह हैकर प्रतिबंधित साइट के जरिए न्यूड वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करता था।  हैरानी इस बात की है कि आरोपी महज 10वीं पास है और सिंगरौली जैसे बेहद पिछड़े जिले के एक गांव में रहता है, लेकिन उसके अपराध करने का तरीका किसी बड़े शहर के शातिर अपराधी जैसा है।

सिंगरौली के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि जिले के मोरवा निवासी एक युवक ने शिकायत की थी कि प्रियंका नाम की एक लड़की व्हाट्सएप कॉलिंग करती है और अश्लील वीडियो बनाकर पैसों की मांग करती हैं। पैसे ना देने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देती है।

10वीं का स्टूडेंट ऐसे ऐंठता था पैसे

युवक की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि एक नाबालिग युवक जो 10वीं कक्षा में पढ़ता है वो लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाता था और फिर न्यूड वीडियो बनाकर मोबाइल पर भेज देता था, जिसके बाद ब्लैकमेल कर पीड़ितों से पैसे ऐंठता था। आरोपी ने प्रतिबंधित एप को अपने मोबाइल में लोड कर रखा था, जो फर्जी नाम पर है।

उसी एप के जरिए आरोपी लड़कियों के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों को वीडियो कॉलिंग कर पहले चिकनी चुपड़ी बातें करता था, उसके बाद वीडियो कॉलिंग में न्यूड वीडियो बनाकर उनको ही भेजकर ब्लैकमेल करता था और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी देता था। पुलिस ने बताया कि यह पूरा काम वह अपने घर मोरवा से ही करता था।

युवक करीब 14 फर्जी व्हाट्सएप आईडी बना चुका है, जो लड़कियों के नाम पर है। तफ्तीश में सामने आया कि जिस व्यक्ति को आरोपी अपना शिकार बनाता था, उसकी आईडी और मोबाइल भी हैक कर लेता था और घर वालों के मोबाइल नंबर निकाल लेता था। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से लैपटॉप सहित कई प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर जब्त किया है।

Related posts

जबलपुर से विभिन्न रूटों पर संचालित रीवा इंटरसिटी सहित 6 स्पेशल ट्रेनों का संचालन निरस्त

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले की लिंक पाकिस्तान से

MP SIDHI NEWS TEAM

रोजगार मेले का आयोजन 17 अगस्त को संजय गांधी महाविद्यालय में

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!