24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedक्राइममध्यप्रदेश

कोरोना कर्फ्यू के बीच चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने कस्टमर बन किया पर्दाफाश

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को एक ब्यूटी पार्लर पर छापा मारकर 6 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यहां ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर के नाम पर यहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। यह दूसरी कार्रवाई है जब पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 शादी में भीड जुटाने पर एसडीएम ने काटा चालान, बारातियों की पत्थरबाजी में जवान घायल.

सिटी सेंटर गोविंदपुरी रोड पर ऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर पर छापा मार कार्रवाई करते हुए मौके से 6 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को यहां अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली तो एक पुलिसकर्मी कस्टमर बन कर स्पा सेंटर पहुंचा। उसने कॉलगर्ल के लिए बात की। डील फाइनल होने पर जब तस्दीक हो गई तो पुलिसकर्मी ने बाहर खड़ी टीम को इशारा किया और सेक्स रैकेट रा भंडाफोड़ किया।

खबर यह भी है👉👉👉 दबंगों ने गर्भवती महिला के साथ उसके बच्चों के सामने किया दुष्कर्म, पुलिस ने एफआईआर में नहीं लगाई दुष्कर्म की धाराएं,भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार को 50 लाख सहायता देने की मांग की.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवतियों में मुख्य सरगना ऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर की संचालक है। ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर में पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। पुलिस पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ कर रही है।

खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने पहुंची पुलिस ने दुकानदार के सिर पर मारा डंडा निकला खून, भीड़ ने आरक्षक को जमकर लाठी-डंडों से पीटा.

जहां यह सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था, वह शहर का सबसे पॉश और वीआईपी इलाका है। बताया जा रहा है कि मुखबिर के जरिए मिली सूचना पर क्राइम ब्रांच ने यहां छापा डाला, तब इस सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पकड़ी गई युवतियां शहर की हैं या कहीं बाहर से आई थीं। पुलिस को इनसे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

खबर यह भी है👉👉👉 नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने,आरोपी गिरफ्तार.
गौरतलब है कि इससे पहले सिटी सेंटर इलाके में कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पीछे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। यह दूसरी कार्रवाई है, जब पॉश इलाके में सेक्स रैकेट संचालित होते पकड़ा गया है।

Related posts

मध्य प्रदेश में 1 से 10वीं तक के स्कूल खोलने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

ट्रेन में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार,बोला बात करना बंद किया तो मार डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

26-27 मार्च को पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!