29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा एक माह टलीं : कोरोना संक्रमण के चलते 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जून महीने में होंगी…

राज्य में लोक स्वास्थ्य एवं लोकहित में नोवेल कोरोना वायरस (कोविङ-19) के संक्रमण से बचाव हेतु एवं विद्यालयों में एक स्थान पर विद्यार्थियों के समूह में एकत्रित/उपस्थित होने के परिणाम स्वरुप उक्त संक्रमण के संभावित खतरे की रोकथाम करने के उद्देश्य से एवं छात्रहित में वर्तमान परिस्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये माध्यमिक शिक्षा मण्डल की दिनांक 30 अप्रैल एवं 01 मई 2021 से प्रारंभ होने वाली 10वीं-12वीं की परीक्षायें 01 माह के लिए स्थगित की जाती है। यह परीक्षायें अब माह जून 2021 के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ की जाकर अंतिम सप्ताह तक सम्पन्न कराई जावेंगी।

बात दें मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होनी थी, जिसे अब 1 महीने के लिए स्थगित कर दिया गया। इस मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं परीक्षा को 1 महीने के लिए टाल दिया गया है। अब परीक्षाएं जून में संचालित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल ओर 12वीं की परीक्षा 1 मई से शुरू होने थी। इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बयान दिया था कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टाला जा सकता है। बता दें कि प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार तेज है। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा यह निर्णय लिया गया है। मामले में दसवीं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को टालने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रस्ताव भेजा गया था जिसके ऊपर मुहर लग गई है। वहीं इस मामले पर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के छात्रों को बड़ी राहत दी गई।

Related posts

दमोह में लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का किया विरोध, तख्तियां दिखाकर पूछा- चुनाव में नहीं है कोरोना?

MP SIDHI NEWS TEAM

बच्चों के विवाद में चली गोलियां, महिलायें घायल, पुलिस बल तैनात

MP SIDHI NEWS TEAM

बहन को परेशान कर रहा था सिरफिरा आशिक, नाबालिग भाई ने सीने में दाग दी चार गोलियां

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!