24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

नशीली दवाएं खिलाकर चार लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को उम्रकैद

अपने सगे भाई सहित तीन अन्य लोगों को नशीली दवाई खिलाकर हत्या करने वाले सीरियल किलर को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 4 लोगों की हत्या के आरोपी को फ़िलहाल दो केस में सजा मिली है वहीं 2 केस की सुनवाई बाकी है।मामला 2018 का है। सागर जिले के बीना निवासी व्यक्ति ने सिलसिलेवार भाई समेत चार लोगों की हत्या कर दी थी। अदालत ने मंगलवार को इस सीरियल किलर को उम्रकैद की सजा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिल चौहान की कोर्ट ने सुनवाई।

डीएनए एवं वारदातस्थल पर मिले साक्ष्य से मिली सजा

विशेष लोक अभियोजक डीके मालवीय ने बताया कि सीरियल किलर आरोपी राजेश उर्फ रमाकांत उर्फ रामेश्वर पंडा पिता विष्णु तिवारी निवासी शास्त्री वार्ड बीना के खिलाफ हत्या के 4 मामले दर्ज हैं। इनमें से दो प्रकरणों में सुनवाई करते हुए मंगलवार को न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को धारा 302 में उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा में फिंगर प्रिंट और डीएनए रिपोर्ट और वारदातस्थल पर मिले साक्ष्य मुख्य आधार रहे। आरोपी ने 15 दिनों के बीच में दो हत्याएं की थी।

इस प्रकार की थी हत्याएं

विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि आरोपी राजेश ने वर्ष 2018 में मृतक प्रमोद को बीएड की 75 प्रतिशत वाली मार्कशीट बनवाने के लिए 15 हजार रुपए दिए थे, लेकिन प्रमोद ने मार्कशीट नहीं बनवाई। इसी बात को लेकर आरोपी ने 9 सितंबर 2018 की रात मंडी बामोरा स्थित बीजासेन मंदिर परिसर में प्रमोद पिता खेमचंद विश्वकर्मा को नशीली दवा खिलाने के बाद हत्या कर दी थी। वहीं पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया था।

दूसरे मामले में 26 अगस्त 2018 को बीना के शास्त्री वार्ड में नग्न अवस्था में शव मिला था। जिसकी पहचान सुलतान पिता गोविंद सिंह राजपूत निवासी आचवल वार्ड के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ रमाकांत तिवारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक से उसे 300 रुपए लेने थे। रुपए मांगे तो उसने गाली दे दी। इसी बात को लेकर 23 अगस्त 2018 को सुलतान को पार्टी देने के बहाने बुलाया और नींद की गोली खिला दी। सोते समय पत्थर पटककर सुलतान की हत्या कर दी थी।

दो इन मामलों की सुनवाई होना बाकी

इन दो मामलों के अलावा आरोपी पर उसके भाई और एक महिला की हत्या का आरोप है। आरोपी राजेश तिवारी ने 26 नवंबर 2009 कमला बाई अहिरवार (40) निवासी शास्त्री वार्ड की हत्या की थी। वहीं 18 अक्टूबर 2017 को पारिवारिक विवाद और मनमुटाव के चलते अपने भाई हरिओम पिता विष्णु प्रसाद तिवारी निवासी शास्त्री वार्ड की हत्या कर दी थी। यह दोनों ही मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

Related posts

रीवा की युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार; आपत्तिजनक चीजें वायरल करने की दे रहा था धमकी

MP SIDHI NEWS TEAM

दिनदहाड़े युवती के अपहरण का मामला, प्रेमी ने ही दिया घटना को अंजाम

MP SIDHI NEWS TEAM

कानपुर के ठग ने इंदौर के शक्कर व्यापारी के साथ कि लाखों की ठगी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!