24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

रिश्ता शर्मसार : जबलपुर में पेट दर्द होने पर मेडिकल में भर्ती किशोरी ने शिशु को जन्म दिया

जबलपुर में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 32 वर्षीय ममेरा भाई 16 वर्षीय किशोरी के साथ पिछले चार वर्षों से रेप कर रहा था। किशोरी के पेट में दर्द उठा। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चेकअप में बताया गया, वह मां बनने वाली है। किशोरी ने एक शिशु को जन्म दिया।ममेरे भाई की करतूत सामने आई। अधारताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्साे एक्ट का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

किशोरी को 18 जुलाई रविवार को असहनीय दर्द उठा। तब परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने देखा कि किशोरी मां बनने वाली है। पेट दर्द नहीं, वो प्रसव पीड़ा से परेशान थी। उसे तुरंत गायनिक वार्ड में शिफ्ट किया गया। वहां किशोरी ने एक शिशु को जन्म दिया। किशोरी के मां-पिता भी आ गए। किशोरी ने तब ममेरे भाई की करतूत उजागर की। बताया कि आरोपी उससे शादी करने की बात कहता था। जब उसने शादी करने के लिए कहा, तो वह मुकर गया। उसने किशोरी और बच्चे को अपनाने से मना कर दिया। किशोरी को कुंवारी होने की जानकारी होते ही डॉक्टरों ने अधारताल टीआई को मामले की खबर दी।

अधारताल पुलिस के मुताबिक सिवनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ आरोपी 12 साल की उम्र से रेप कर रहा था। किशोरी ननिहाल में पढ़ाई करने आई थी। उसकी मामी की मौत हो चुकी है। परिवार में मामा, ममेरा भाई और किशोरी ही रह रहे थे। मामा अक्सर काम करने घर से बाहर रहता था। इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने तीन साल पहले किशोरी के साथ रिश्ते की सीमा लांघी थी।किशोरी की शिकायत पर अधारताल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

अब इटारसी में स्कॉर्पियो वाले मैडम का हाई वोल्टेज ड्रामा, मैडम एसडीएम-तहसीलदार के ऊपर भड़की..

MP SIDHI NEWS TEAM

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

MP SIDHI NEWS TEAM

युवक के साथ बेटी को स्कूटी पर देखा, गुस्साए पिता और नाबालिग भाई ने प्रेमी को कुल्हाड़ी काटा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!