20.4 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

अगले सत्र से जिलें के प्रत्येक विद्यालय में होगी स्काउटिंग- सुरेन्द्र मणि 

सीधी। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ सीधी की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे की अध्यक्षता में विश्व चिंतन दिवस की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजना के संबंध में बैठक संपन्न हुई। 

बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव वरिष्ठ शिक्षक हरिशंकर पांडे, वरिष्ठ शिक्षक डी ओ सी अजीता द्विवेदी, सुनीता विश्वकर्मा, मधुलिका तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रही। विश्व चिंतन दिवस की शानदार सफलता हेतु सभी ने तारीफ की एवं योजना से जुड़े हुए सभी का आभार ज्ञापित किया। 

भारत स्काउट एवं गाइड के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मणि दुबे ने स्काउटिंग के विस्तार एवं योजना से जुड़े हुए सभी स्काउटर एवं गाइडर की सक्रियता और सजगता के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास की बात कही। अगले सत्र से जिलें के प्रत्येक विद्यालय में स्काउट्स और गाइड होगी। स्काउटिंग के परीक्षा उपरांत कार्यक्रम एवं गतिविधियों की योजना की गई। आगामी दिनों में स्काउटिंग के छात्र एवं छात्राओं के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति बनाई गई। 

Related posts

अवैध शराब के मामले में सजा एवं जुर्माना

MP SIDHI NEWS TEAM

युवा मोर्चा ने नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों का किया शानदार स्वागत

MP SIDHI NEWS TEAM

ममता ने हिंसा बंद नहीं की तो पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन — जिलाध्यक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!