32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

छत्तीसगढ़ के भिलाई में किराए के कमरे में चल रहा था नकली नोट बनाने का कारखाना,मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने 54 लाख रुपए के नकली नोट एवं एक करोड़ का कागज किए जप्त

इंदौर का रहने वाला मास्टरमाइंड छत्तीसगढ़ के भिलाई में नकली नोट बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। आरोपी मास्टरमाइंड अब तक 50 लाख रुपए के नकली नोट चला चुका है। इसके अलावा एक करोड़ रुपए के नकली नोट छापने की फिराक में था। SP प्रदीप शर्मा ने बताया, 26 जून को जीरापुर के इंदर चौराहे से शंकर व रामचंद्र नाम के दो लोगों को एक लाख रुपए के नकली नोटों के साथ पकड़ा था। दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर आगर जिले के आरोपी कमल यादव को पकड़ा। कमल यादव ने पूछताछ के बाद नोटों को छत्तीसगढ़ के भिलाई से लाना बताया गया। साइबर सेल की मदद से ऑपरेशन सीजी के तहत टीम को छत्तीसगढ़ भेजा गया। यहां भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में दबिश देकर पुलिस ने एक मकान से मास्टरमाइंड को पकड़ा।मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने 54 लाख रुपए के नकली नोट एवं एक करोड़ का कागज जप्त किए हैं।

किराए के कमरे में चल रहा था नकली नोट बनाने का कारखाना

एसपी ने बताया, पूछताछ के बाद आरोपी के कमरे की तलाशी ली गई। हालात देखकर पुलिस भी दंग रह गई। यहां नकली नोट छापने का कारखाना चलाया जा रहा था। आरोपी यहां 2000, 500 आरे 200 रुपए के नकली नोट छापता था। यहां से 54 लाख 37 हजार 200 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। उसके पास से 5 प्रिंटर, 2 पेपर कटर, लैपटॉप, एलईडी मॉनिटर, सीपीयू, लैमिनेटर, वाटर मार्क फ्रेम, नकली नोट फ्रेम, स्पेशल इंक जब्त किया है। नकली नोट में इस्तेमाल करने वाला एक करोड़ रुपए का कागज भी जब्त किया गया है।

इंदौर का रहने वाला है मास्टरमाइंड

पुलिस द्वारा की गई खोजबीन से पता चला कि मामले का मास्टरमाइंड इंदौर का रहने वाला है। इससे पहले वर्ष 2003 में नकली नोट छापने के मामले में इंदौर में गिरफ्तार हो चुका है। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ में कमरा किराए से लेकर यहां से नकली नोट छापने लगा। आरोपी ने देशभर में अपना नेटवर्क फैला रखा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह कहां-कहां नोट चला चुका है।

1 लाख रुपए के नकली नोट 30 हजार असली रुपए में देता था

एसपी ने बताया कि आरोपी मास्टरमाइंड नोट सप्लाई करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेता था। यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से लुभावने ऑफर देकर लोगों से संपर्क करता था। एक लाख के नकली नोट 30 हजार रुपए में दे देता था। आरोपी की संपर्क में आए लोग यह नोट मार्केट में चला रहे थे। आरोपी अभी तक अन्य प्रदेशों में 50 लाख से अधिक के नकली नोट सप्लाई कर चुका है।

Related posts

पुलिस की सूझबूझ और चालाकी से पकड़ा गया नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोतवाली पुलिस ने खनिज संपदा का अवैध रूप से परिवहन करने वाले आरोपी की किया गिरफ्तर

MP SIDHI NEWS TEAM

ट्रेन में युवती की हत्या का आरोपी गिरफ्तार,बोला बात करना बंद किया तो मार डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!