29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

अकेली महिला देखकर गलत काम के इरादे से घर में घुस युवक,आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज,आरोपी फरार

ग्वालियर। एक मकान मालकिन पर किराएदार की नीयत खराब हो गई। अकेली महिला देखकर उसी के मकान में किराए से रहने वाला युवक गलत काम के इरादे से घर में घुस गया। उसने मकान मालकिन के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर उसने महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला का पति नाइट शिफ्ट पर काम करने के लिए गया था पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

किराएदार आधी रात मकान मालकिन के कमरे में घुस आया। उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो छीना छपटी में उसके कपड़े तक फाड़ दिए। खुद को बचाने के लिए महिला घर से बाहर भागी। आरोपी भी उसके पीछे भागा। यह देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पूरा मामला

गोला का मंदिर प्रीतम विहार कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय महिला घरेलू महिला है। उसका पति प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उनके मकान में ही महेश नाम का युवक किराए पर रहता है। एक दिन पहले महिला के पति की नाइट शिफ्ट थी। रात महिला अपने बेटे के साथ सो रही थी। तभी आधी रात उनका किराएदार कमरे में आया और उससे गलत हरकत करने लगा।

जैसे ही महिला की नींद खुली तो उसने देखा कि किराएदार उसके पास बैठा था और शरीर पर हाथ फेर रहा था। विरोध किया तो आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट करने लगा। किसी तरह उसकी पकड़ से निकलकर पीड़ित महिला बाहर आई और मदद के लिए शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला की शिकायत पर छेड़छाड़, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

मासूम बच्ची को उठा ले जा रहा था मैजिक वाला,पुलिस ने दबोचा

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

क्रूरता : सरपंच पति ने आपसी रंजिश के चलते युवक का धारदार हथियार से काट दिए दोनों हाथ,जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!