25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

क्रूरता : सरपंच पति ने आपसी रंजिश के चलते युवक का धारदार हथियार से काट दिए दोनों हाथ,जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

मध्यप्रदेश में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है।मध्यप्रदेश में मामूली बात को लेकर दबंग ने एक युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। घटना होशंगाबाद जिले की बाबई के ग्राम चोराहेट की है आपसी रंजिश के चलते सरपंच पति ने युवक को अपनी जाल में फंसाकर उसे घेर लिया और जमकर मारपीट की और जी नहीं भरा तो धारदार हथियार से दोनों हाथ भी काट दिए।गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, युवक का हाथ नहीं जुड़ पाया है। बताया जा रहा है कि इन लोगों में पुराने विवाद हैं। विवाद के दौरान युवक ने सरपंच पति का कॉलर पकड़  लिया था। इससे नाराज लोगों ने युवक के दोनों हाथ काट दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को मंडी में बुलाया। इसके बाद मारपीट की और धारदार हथियार से उसके दोनों हाथ काट दिए। घायल युवक को गंभीर हालत में होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की स्थिति गंभीर है। आरोपियों की तलाश में बाबई पुलिस छपेमारी कर रही है। अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Related posts

पुलिस ने नकली रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के सात आरोपियों को किया गिरफ्तार ,इंजेक्शन की खाली शीशी में 25 रुपये का सेफ्ट्रिक्सॉन भरकर 25 से 30 हजार रुपये में थे बेचते

MP SIDHI NEWS TEAM

बिजूल नदी के पास अधेड़ का शव मिलने के मामले में मोरवा पुलिस ने नाबालिग बेटे समेत 5 रिश्तेदारों को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

बसों में यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य -परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!