29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

बच्चों ने कहा पापा रात में मां को मारते हुए बाहर ले गए, पापा ने मम्मी को मार डाला…

बैतूल। जिले के सारनी में एक युवक ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी।12 साल के लड़के एवं 11 साल की लड़की रात भर अपने मकान में डर कर बैठे रहे। सुबह उन्होंने अपनी मां की तलाश की तो घर से घर से 100 मीटर दूर  पर उन्हें उनकी मां मृत अवस्था में मिली। बच्चों ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो  बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा रात में मां को मारते हुए बाहर ले गए थे, बच्चों ने कहा कि उसके पिता ने ही मम्मी को मार डाला है।

पुलिस के अनुसार नीतू मालवीय पति जीवन मालवीय राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 2 झुग्गी बस्ती सारनी में रहती थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे झुग्गी बस्ती क्षेत्र में उसका शव पड़ा था। सिर पत्थर से कुचला हुआ था। उनके बच्चे आयुष और वैष्णवी नीतू को तलाशते हुए शव तक पहुंचे। इसके बाद दोनों ने रोते हुए पड़ोसियों को सूचना दी। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, कार्यवाहक थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह मौके पर दल के साथ पहुंचे। मौका स्थिति देखने के बाद एफएसएल टीम बुलाई गई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

महिला की हत्या रविवार देर रात 12 से 3 बजे के बीच की गई। मारपीट करते मां को बाहर ले जाने के बाद आयुष और वैष्णवी सुबह होने तक डर कर घर में दुबके रहे। सुबह होते ही पहले तो उन्होंने मां की तलाश की जब उन्हें मां की लाश मिली तो पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। 12 वर्षीय आयुष मालवीय ने पुलिस से कहा कि रात में उसके पिता जीवन मालवीय और मां नीतू के बीच विवाद हुआ था। पापा ने मां को पीटते हुए घर के पीछे ले गए। बाहर भी पिता ने खूब मारपीट की। उसने बताया कि पिता ने ही पत्थर से मां को मार डाला।

Related posts

रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

पशु तस्करी के शक पर युवक को पेशाब पिलाने की कोशिश, पीट पीट कर की हत्या, 5 घायल, सरपंच सहित 6 गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

जुबैर हत्याकांड में हिरासत में लिए गए एक आरोपी के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!