24.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

19 वर्षीय लड़की ने किया नाबालिक लड़के का यौन शोषण

पुलिस ने किया पास को पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज, लड़की को भेजा जेलपेट्रोल पंर पर काम करने वाली 19 वर्षीय लड़की को पुलिस ने नाबालिग लड़के का यौन शोषण करने अपहरण करने एवं जबरन शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

मामला तमिलनाडु राज्य का है यहां पर कुछ महीने पहले लड़की की 10वीं में पढ़ने वाले 17 वर्षीय लड़के से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों 26 अगस्त को लापता हो गए। लड़के के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है।

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय लड़के से शादी करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में लड़की को पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 5 (I) और धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। लड़की को विशेष अदालत में पेश किया गया और कोयंबटूर केंद्रीय जेल में भेज दिया है। वहीं लड़के को माता-पिता को सौंप दिया गया है।

पुलिस के अनुसार युवती ने 10वीं कक्षा फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी और पेट्रोल पंप पर नौकरी करने लगी। वहीं युवक भी पेट्रोल पंप पर काम करता था। लड़की को लड़के से प्यार हो गया और उसके साथ डिंडीगुल चली गई। उन्होंने गुरुवार को डिंडीगुल में शादी की और कोयंबटूर वापस लौट आए। जहां किराए के मकान में रहने लगे। लड़के की मां ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जब लड़की को शिकायत के बारे में पता चला तो उसने पोलाची के महिला थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। शहर के चाइल्ट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट मनोज रगुनाथन ने कहा कि इस तरह के केस साधारण नहीं है। लड़के साथ युवती को भी उचित परामर्श दिया जाना चाहिए।

Related posts

सोशल मीडिया में दोस्ती कर युवती से करता रहा बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को 11 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड

MP SIDHI NEWS TEAM

पत्नी से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए फिल्मी अंदाज में स्टार्टर में डेटोनेटर लगाकर की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!