28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

लव जिहाद के बाद की दर्दनाक दास्तां जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

आगर।उज्जैन के साथ-साथ अब आगर में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां पर लव जिहाद के बाद प्रताड़ना का खौफनाक मंजर सामने आया। युवक ने पहले अपने आप को हिंदू धर्म का बताकर शादी की फिर उसके बाद जबरदस्ती निकाह किया। जैसे लड़की पर जुल्म की कहानी शुरू हुई। लड़की को धर्म परिवर्तन करने के लिए इतना पीटा कि उसकी रीढ़ की हड्डी ही टूट गई। आलम यह है कि यूवती अब सीधी खड़ी नहीं हो पा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

रोहन बनकर मिले इरफान ने पहले शादी की, फिर जबरन किया निकाह, धर्म कबूलने के लिए इतना पीटा की रीढ़ की हड्‌डी तोड़ दी। 

जिले के सुसनेर में करीब 3 साल पहले इरफान नामक युवक रोहन बना और एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया। भगाकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। फरवरी 2021 में तो उसने उससे दोबारा जबरन निकाह रचाया था। निकाह कर उसका नाम आलिया बी रखा दिया। इस दौरान एक बेटा और बेटी भी हुए। अब इस्लाम कबूल करने के लिए प्रताड़ित कर रहा है। युवती को इतना पीटा गया कि उसकी रीढ़ की हड्‌डी टूट गई। अब वह सीधी खड़ी नहीं हो सकती है।

दर्द की दास्तान, युवती की जुबानी

युवती का आरोप लगाया कि इरफान और उसके परिजन धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बनाते रहे। उसके साथ मारपीट भी करते थे। जानकारी मिलते ही कुछ संगठन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया है। सुसनेर थाने फिर दर्ज कराने पहुंची 24 साल की युवती ने बताया कि वह मूल रूप से शुजालपुर की रहने वाली है। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान इरफान ने अपना नाम रोहन बताया और दोस्ती कर ली।इसके बाद घर से भागकर करीब 3 साल पहले शादी की। इस दौरान उसके पास 2 लाख रुपए भी थे, जो इरफान ने अपने पास रख लिए। दोनों साथ रहने लगे। उन्हें एक 2 साल की बेटी और एक 11 महीने की बेटा भी है। इस साल फरवरी में इमरान ने जबरदस्ती धर्म अपनाने के लिए निकाह कबूल करवाया। इतना ही नहीं उसका नाम भी परिवर्तित कर आलिया बी कर दिया।

किसी से मिलने नहीं देते

मार्च में दोनों इरफान के घर पहुंचे और परिवार के साथ सुसनेर आकर रहने लगे। इसके बाद से उस पर जबरन धर्म और उनके रिवाज को अपनाने का दबाव बनाने लगे। इसमें इरफान भी अपने परिवार के साथ शामिल रहा। मना करने पर उन्होंने मारपीट करना भी शुरू कर दिया। इरफान ने तो इस कदर घसीट कर पीटा की कमर की हड्डी ही टूट गई। वह सीधे खड़ी भी नहीं हो सकती थी। इतना प्रताड़ित करने के बाद उन्होंने किसी से भी मिलने पर पाबंदी लगा दी।

मौका पाकर माता-पिता के पास गई

19 अगस्त को मौका पाकर जैसे-तैसे माता-पिता के पास आई। उन्हें अपना पूरा दर्द बताया। उसने बताया कि उसकी 2 साल की बेटी जोया उन्हीं के पास है। इस पर परिजन उसे मंगलवार को लेकर सुसनेर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। सुसनेर टीआई राजीव उइके ने बताया कि मारपीट और लव जिहाद का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

गृहमंत्री को काले झंडे दिखाने पहुंचे 10 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, पुलिस ने फिर की ये कार्रवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

MP पंचायत चुनाव का रास्ता साफ : थ्री लेयर टेस्ट के साथ होंगे चुनाव, SC के निर्णय के बाद शुक्रवार को बड़ी बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

बिजूल नदी के पास अधेड़ का शव मिलने के मामले में मोरवा पुलिस ने नाबालिग बेटे समेत 5 रिश्तेदारों को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!