28.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

जिला योजना समिति की बैठक आयोजित, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें-प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह

प्रदेश की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह माण्डवे ने कहा कि कोरोना का संकट अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। कई विषेशज्ञों द्वारा कोरोना के तीसरे लहर की आशंका व्यक्त की गई है। इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना अनिवार्य है। मंत्री सुश्री मीना सिंह जिला योजना समिति की बैठक में कोविड संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा कर रहीं थी।

तीसरे लहर में बच्चों को प्रभावित होने की संभावना देखते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया है कि पीडियाट्रिक वार्ड का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें। पीडियाट्रिक वार्ड में बच्चों के साथ उनकी माताओं के रूकने की भी व्यवस्था करें। प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय सीधी के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी कोविड संक्रमण से उपचार की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही मंत्री सुश्री मीना सिंह द्वारा जिले के आक्सीजन प्लांट के निर्माणकार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कोविड जांच को सतत रूप से जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिससे कोविड संक्रमण की शीघ्र पहचान कर उसको फैलने से रोका जा सकेगा। प्रभारी मंत्री ने जिले में ही आरटीपीसीआर से कोरोना जांच प्रारम्भ करने की बात कही है। प्रभारी मंत्री ने जिले में कोविड टीकाकरण को लक्ष्यानुसार जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का सुरक्षित एवं कारगर उपाय है। कोरोना वैक्सीन का प्रभारी उपयोग किया जाये तथा 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें।

विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल द्वारा प्रभारी मंत्री का विद्युत संबंधी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री ने जो भी संसाधनों की कमी हो उसके विषय में अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला चिकित्सालय में पीडियाट्रिक वार्ड में आवश्यक सुधार किये जा रहें है कि आईसीयू में 10 तथा एचडीयू 10 बेड बनाये जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय के साथ -साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहावल में 10, कुसमी में 30, रामपुर नैकिन में 10, मझौली में 20 तथा सेमरिया में 10 बेडो में पाईपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में गेल द्वारा 833 लीटर प्रति मिनट क्षमता के आक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य जारी है।

बैठक में सांसद श्रीमती रीती पाठक, राज्य सभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह, विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल, विधायक धौहनी श्री कुॅवर सिंह टेकाम, विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत, गणमान्य नागरिक श्री इन्द्रशरण सिंह चौहान सहित जिला योजना समिति के सदस्य तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें

Related posts

जिला अस्पताल सीधी में तम्बाकू के दुष्प्रभाव से दूर रहने के लिए शपथ कार्यक्रम का आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

विंध्य के लिए खतरे की घंटी ! क्या है यह कोरोना के तीसरी लहर की शुरुआत ? सिंगरौली जिले में मिले कोरोना के 5 नए मरीज

MP SIDHI NEWS TEAM

कोडार, बकिया और जमधर जलाशय में मत्स्य पालन लीज के लिए आवेदन आमंत्रित,आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!