24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

प्यार का नाटक कर मंदिर में शादी की और दुष्कर्म कर फरार हुआ शादीशुदा युवक

मध्य प्रदेश में ग्वालियर में सिद्धेश्वर नगर में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने थाटीपुर थाने में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ प्यार का नाटक कर उससे शादी की और परिवार वालों से मिलाने के नाम पर मथुरा लेकर गया। वहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर खुद के शादीशुदा होने की बात बताई। जब लड़की ने विरोध किया तो वह मारपीट कर वहां से फरार हो गया।

युवती ग्वालियर में थाटीपुर क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में रहती है। युवती ने पुलिस को बताया है कि उसकी मुलाकात राधेश्याम नामक युवक से हुई थी। युवक ने उसे बताया था कि वह कुंवारा है और उससे शादी करना चाहता है। युवती उसके झांसे में आ गई और शादी के सपने देखने लगी। फिर एक दिन राधेश्याम ने युवती को किला गेट क्षेत्र में मिलने बुलाया। युवक उसे आर्य समाज मंदिर में ले गया और वहां पर उससे शादी कर ली।

शादी के बाद युवती ने युवक से कहा कि मुझे अपने परिवार से मिलाओ। 29 जून को युवक उसे परिवार से मिलाने की बात कहकर मथुरा लेकर गया। मथुरा पहुंच कर दोनों एक होटल में गए जहां युवक ने उसके साथ गलत काम किया। युवती ने फिर परिवार से मिलाने की मांग की तो युवक ने बताया कि वहां उसका कोई नहीं रहता।

युवती को अपनी गलती का अहसास तब हुआ जब युवक ने कहा कि वह पहले से शादीशुदा है और केवल मजे करने के लिए उससे शादी की है। यह सुनते ही युवती भड़क गई। इसके बाद युवक उसके साथ मारपीट कर वहां से भाग गया। पीड़ित युवती लौटकर ग्वालियर आई और थाटीपुर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश कर रही है।

Related posts

नकली बम रखकर देश-प्रदेश में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

गांजा की तस्करी:ओडिशा से रीवा आ रही गांजे की खेप पकड़ाई, तलाशी में निकला 2.25 करोड़ का गांजा

MP SIDHI NEWS TEAM

क्रूरता : सरपंच पति ने आपसी रंजिश के चलते युवक का धारदार हथियार से काट दिए दोनों हाथ,जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!