27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
अजब गजब

पति की बेवफाई से परेशान पत्नी महिला थाने के सामने पति को जमकर पीटा

पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने थाने के सामने ही अपने पति की जमकर पिटाई कर दी । मामला होशंगाबाद जिले का है।नरसिंहपुर की महिला की शादी इटारसी के युवक के साथ हुई थी। युवक ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दो दिन पहले दूसरी शादी रचा ली। इसकी जानकारी जब पहली पत्नी को मिली तो उसने महिला थाने की मदद से पति और नवविवाहिता दूसरी पत्नी को थाने पर बुलवा लिया। थाने में पहली पत्नी अपना आपा खो बैठी और पति की पिटाई शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी ने बीच बचाव किया। महिला की शिकायत सुनने के बाद उन्हें कोर्ट जाने को कहा। महिला ने कहा जिंदगी बर्बाद की, बच्ची के भविष्य के लिए लडूंगी।

पुलिस के मुताबिक महिला नरसिंहपुर जिले की कुटाई गांव की रहने वाली है। इटारसी के युवक से महिला की विवाह करीब 7 साल पहले हुआ था। शादी के एक साल दोनों साथ रहे। बच्ची होने के बाद ससुराल वालों ने उसे भगा दिया। जिससे पिछले 4-5 साल से महिला अपने मायके में ही रह रही। महिला ने कहा- हमारा एक बार राजीनामा हो चुका था।

पति ने एक बार तलाकनामे पर मेरे झूठे साइन करवा लिए। जबकि, मैंने तलाक नहीं दिया। मैं 13 जुलाई को अपने रिश्तेदार की एक शादी में होशंगाबाद आई। यहां पता चला कि पति ने दूसरी शादी करने वाला। 16 जुलाई को महिला थाने पहुंचकर पत्नी ने शिकायत की। महिला थाने की मदद से शादी रुकवाने व पति को लेने पहुंचे, लेकिन दो दिन पहले ही 14 जुलाई को पति आर्य समाज मंदिर से शादी कर चुका था। इसके बाद पति और नवविवाहिता को थाने लाया गया। पति को देखते ही पत्नी गुस्से से लाल हो गई और अपना आपा खो, पति को मारने लगी। महिला का कहना है कि धोखे से मुझसे साइन करवाकर तलाक कराया। हाईकोर्ट में मामला पेडिंग है, मैंने स्टे ले आई हूं। पुलिस ने पति से स्टे के संबंध में पूछा, पति ने स्टे प्राप्त हाेने से साफ इनकार कर दिया।

महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने बताया नरसिंहपुर जिले की रहने वाली महिला की शादी इटारसी के युवक से हुई थी। पत्नी की तरफ से 498 दहेज प्रताड़ना के संबंध में नरसिंहपुर में मामल केस दर्ज है। कुटुंब न्यायालय से फरवरी 2021 में तलाक का फैसला हुआ। महिला ने प्रथम अपील की। हाईकोर्ट में उनका केस पेडिंग है। 26 जून को दोनों पक्षों को नोटिस भी जारी हुए। महिला को कोर्ट जाने की सलाह दी है। 115

Related posts

नाबालिग साली को भगा ले गया जीजा

MP SIDHI NEWS TEAM

दरवाजे पर बारात, मंडप से भागी दुल्हन,SP से बोले प्यार के दुश्मनों से हमारी जान को खतरा है, हम दोनों को जेल भेजकर बचा लीजिए

MP SIDHI NEWS TEAM

अजब गजब : मोबाइल टॉवर हो गया चोरी,पुलिस ने दर्ज चोरी की FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!