
ये कर्फ्यू बिल्कुल वैसा ही है, जैसा पूर्ण लॉकडाउन के दौरान हुआ था। जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चीजों को बंद रखने का निर्णय लिया गया।
देश में कोरोना के नए वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी। देश के कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट के नए मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। दरअसल कोरोना के नए वेरिएंट के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए राज्य सरकार ने 18 जुलाई से 10 दिन के टोटल लॉकडाउनका ऐलान किया है।मणिपुर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के मुताबिक, मणिपुर में डेल्टा वैरिएंट का फैलना चिंता का विषय है। इसकी चैन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने ये निर्णय लिया है।
दरअसल मणिपुर में कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस ने तहलका मचा दिया है। सरकार ने इस नए वायरस के चेन को तोड़ने के लिए 10 दिन के टोटल कर्फ्यू की घोषणा की है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ट्रांसमिशन की श्रृंखला को तोड़ने के लिए सख्त कदम उठाने अनिवार्य है। जिस कारण से 18 जुलाई से राज्य में 10 दिन का टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। इससे पहले पांडुचेरी में भी 31 जुलाई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह ने घोषणा की है कि कर्फ्यू अवधि के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी संस्थान बंद रहेंगे। टीकाकरण और परीक्षण के लिए बाहर आने वाले लोगों के अलावा किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ज्ञात हो कि 24 घंटे में मणिपुर में 1100 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कर्फ्यू की घोषणा की गई है।
बता दें कि पूर्वी राज्य में करुणा के नए वेरिएंट के लगातार मिल रहे मामले सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। ICMR, AIIMS सहित केंद्र सरकार ने राज्य राज्य सरकार को सचेत करते हुए कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए उचित दिशा निर्देश तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना के रोकथाम को लेकर पीएम मोदी लगातार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे
देश में अलग-अलग राज्यों में कोरेाना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी । पीएम मोदी आज 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर कोरोना के वर्तमान हालात पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी सुबह 12 बजे वर्चुअल बैठक कर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , कर्नाटक, केरल , ओडिशा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर चर्चा करेंगे।
