27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

महाराष्ट्र में फिर लग सकता है टोटल लॉकडाउन,मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अफसरों से कहा- लॉकडाउन की स्ट्रैटजी बनाएं…..

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेकाबू होती जा रही है । महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। राज्य में रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 40 हजार सेज्यादा नए केस सामने आए यह एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 26 मार्च को 36,902 मामले आए थे। बीते दिन राज्य में 108 लोगों की मौत भी हुई, इसमें से 58 मौतें नागपुर में हुई हैं। मुंबई में मिले करीब 7 हजार मरीज मुंबई में पिछले 24 घंटों में 6923 नए केस सामने आए। इसके अलावा 12 लोगों की मौत भी हुई। मुंबई में अब तक 3 लाख 98 हजार 674 कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। अब तक 11 हजार 649 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है वहीं, हिंगोली जिले में एक हफ्ते का टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है। यह 29 मार्च सुबह 7 बजे से 4 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाओं जैसे दूध, किराना, फल-सब्जी की दुकानें और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इसके अलावा औरंगाबाद में भी 30 मार्च की आधी रात से 8 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। इससे सरकार की चिंता बढ़ गई है और एक बार फिर से टोटल लॉकडाउन की तैयारी की जा रही है।

लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प,धारा 144 से कर्फ्यू से काम नहीं चलेगा-उद्धव ठाकरे

कोरोना पर बनी टास्क फोर्स ने लॉकडाउन की सिफारिश भी कर दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्य सचिव सीताराम कुंटे से कहा कि तुरंत लॉकडाउन की स्ट्रैटजी बनाएं। उद्धव ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में धारा 144 से काम नहीं चलने वाला। कर्फ्यू से भी कुछ नहीं होने वाला। अब लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है। उद्धव के इस बयान के बाद माना जा रहा है अगले एक से दो दिन में महाराष्ट्र में टोटल लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में बेड की संख्या, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स की व्यवस्था के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली है।

कोरोना की भेंट चढ़ा गधा जुलूस

बीड जिले के केज तालुका के विदा गांव में होली पर पिछले 80 सालों से चली आ रही गधा जुलूस की परंपरा को इस बार रद्द कर दिया गया। इस जुलूस में एक गधे को रंग लगाकर, उसके गले में सैंडल पहनाकर और उस पर एक शख्स को बिठाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है। गधे पर बैठने वाले शख्स को सोने की अंगूठी और नई ड्रेस इनाम में दी जाती है।

Related posts

ट्विटर ने पीड़िता के रिश्तेदारों की पहचान वाले राहुल गांधी के ट्वीट को हटाया

MP SIDHI NEWS TEAM

अब यास तूफान : भारी बारिश की चेतावनी के चलते रीवा और सतना सहित 13 जिलों में खरीदी केंद्रों में उपार्जन कार्य स्थगित

MP SIDHI NEWS TEAM

राहुल गांधी कहा- मुझे भी गिरफ्तार करो,मोदी जी, बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!